फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ की लकीरें बताती हैं कैसा मिलेगा जीवनसाथी

Thu, 10 Oct 2019 10:52 AM IST
Ayush Jha ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हस्तरेखा
मौजूदा दौर में हर कोई अपने दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहता है। सुखी जीवन का सपना संजोए अमूमन लोग एक अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में रहते हैं, ताकि भावी जीवनसाथी के साथ पूरे जीवन ताल-मेल बना रहे। लेकिन कई बार यही दांपत्य जीवन जी का जंजाल बन जाता है। अपने भावी जीवनसाथी के बारे में हम ज्योतिष की तमाम विधाओं के बारे में जानकारी पा सकते हैं। 

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार में आपकी हथेली में खिंची आड़ी-तिरछी रेखाएं आपके जीवन से जुड़े सभी राज बता देती हैं। मसलन, आपकी शादी कब होगी, दांपत्य जीवन कैसा रहेगा आदि। यदि आपको भी अपने जीवनसाथी की तलाश है तो आप अपनी हाथों की  रेखाओं जरूर गौर से देखें। 
विज्ञापन

कम उम्र में हो जाता है विवाह

2 of 5
Marriage - फोटो : Social Media
जिस जातक की हथेली पर विवाह रेखा हृदय रेखा के पास होती है, उसका विवाह कम उम्र में हो जाता है। अमूमन ऐसे जातकों की शादी 20 साल की उम्र तक हो जाती है। हालांकि जिस जातक की विवाह रेखा छोटी उंगली और हृदय रेखा के बीच में होती है, उसका विवाह 22 साल की उम्र के बाद होता है। 
विज्ञापन

सर्वगुण संपन्न जीवनसाथी की निशानी

3 of 5
हस्तरेखा - फोटो : अमर उजाला
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों के दाहिने हाथ में दो विवाह रेखा और बाएं हाथ में अगर एक रेखा होती है, उसका जीवनसाथी सर्वगुण सम्पन्न होता है। ऐसे जातक का जीवनसाथी उसका बहुत ख्याल रखने वाला होता है। 

आपस में रहता है बेहतर तालमेल 

4 of 5
palmistry - फोटो : palmistry
जिन जातकों के दोनों हाथों में विवाह रेखा एक समान लंबाई लिए और समान शुभ लक्षणों वाली होती हैं, ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन काफी सुखमय होता है। हथेली पर ऐसे लक्षण जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल को दर्शाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दांपत्य जीवन में आती हैं दिक्कतें 

5 of 5
हस्तरेखा - फोटो : अमर उजाला
यदि किसी जातक की हथेली में विवाह रेखा हृदय रेखा के नीचे बनती है, तो उसके विवाह के बहुत कम योग होते हैं। जबकि हथेली में टूटी हुई विवाह रेखा दांपत्य जीवन में उथल—पुथल को दर्शाती है। इसी तरह हथेली में नीचे की ओर जाती हुई और अन्य रेखाओं से कटी हुई रेखा भी वैवाहिक जीवन में बाधाओं का संकेत करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें