फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली पर यात्रा रेखा: जिनकी हथेली पर होते हैं ये शुभ निशान वे करते हैं विदेश यात्रा

Thu, 27 Aug 2020 06:21 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
palmistry - फोटो : palmistry
हथेली पर कई तरह की रेखाएं और निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। इन्हीं रेखाओं में एक रेखा विदेश यात्रा की भी है। हथेली पर यात्रा रेखा कई जगहों पर बनती है। यात्रा रेखाओं के जरिए से हम यह जान सकते हैं कि व्यक्ति अपने जीवन में कभी विदेश यात्रा कर पाएगा या नहीं। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाली विदेश यात्रा योग....

हथेली पर भाग्यरेखा: अगर बनी हो ऐसी लकीरें, व्यक्ति को पहुंचा देती है सफलता के शिखर पर
विज्ञापन

2 of 6
palmistry
हथेली पर अगर कोई लकीर जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को पार करते हुए दूसरी ओर चंद्र पर्वत की तरफ जाए तो यह विदेश यात्रा का योग बनता है। ये लकीर जितनी गहरी और साफ सुथरी होगी विदेश में ज्यादा रहने का अनुभव मिलेगा।

हथेली पर यहां बनते हैं करोड़पति योग के निशान, देखिए आपकी हथेली में है क्या?
 
विज्ञापन

3 of 6
palmistry
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है जिसकी हथेली में बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत पर जा मिलती हो।

4 of 6
palmistry
चंद्र पर्वत से निकलकर कोई रेखा हथेली पर मौजूद शनि पर्वत पर मिलती है तो ऐसा व्यक्ति का भाग्य विदेश में जा कर चमकता है। वहीं अगर चंद्र पर्वत से निकलने वाली रेखा शनि पर्वत पर पहुंचकर कई शाखाओं में बंट जाती है तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी पैसे की कमी महसूस नहीं होती।
 
विज्ञापन

5 of 6
हस्तरेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार कुछ निशान बहुत ही शुभ होते हैं। जिनमें त्रिभुज जैसा निशान बहुत खास होता है। ऐसे में अगर चंद्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान बने तो समझिए आप कई बार विदेश यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
palmistry
हथेली पर बने निशान के अलावा तिलों से भी विदेशा यात्रा के बारे में संकेत मिलते हैं। अगर किसी व्यक्ति की दाहिनी भौंह के पास कोई तिल का निशान बने तो व्यक्ति का व्यापार एक देश के अलावा दूसरे देशों में भी होता है। ऐसे में उसे कई बार अलग-अलग देशों में यात्रा करने का मौका मिलता है। अगर किसी व्यक्ति के नाक, पैर के तलवे या अंगूठे पर तिल बना हुआ होता है तो वह व्यक्ति विदेश यात्रा जरूर करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें