फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेली की इन रेखाओंं में छिपा होता है धन का राज, जानें किसे कितना और कैसे मिलेगा

Fri, 01 Nov 2019 08:26 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हाथ की लकीरें कभी झूठ नही बोलती।
विज्ञापन
1 of 10
हमने अक्सर लोगों को ये कहते सुना है कि हाथों की लकीरों से व्यक्ति की किस्मत का पता लग जाता है अर्थात यह सत्य है कि हाथ की लकीरें कभी झूठ नही बोलती। आज के समय में हर व्यक्ति अमीर बनना चाहता है और यदि उसके हाथों की लकीरें यह कहती है या बताती है कि उसके जीवन में धन लाभ लिखा है तो उस व्यक्ति को यह जानने की इच्छा रहती है कि उसके हाथों की लकीरें क्या इशारा करती है। आइए जानते हैं कि क्या आपकी हाथ की लकीरों में भी धन लाभ का योग बन रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 10
भाग्य रेखा यदि अनामिका उंगली से मध्यमा उंगली तक स्थित हो, सूर्य रेखा और बुध रेखा मस्तिष्क रेखा के पास जाकर एक दूसरे से मिल जाए तो ऐसा व्यक्ति हर हाल में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार रहता है और अपनी बुद्धिमता से धन कमाने में सक्षम होता है।
विज्ञापन

3 of 10
हाथ की मध्यमा और सबसे छोटी उंगली के नीचे यदि वलय बन रहा हो तो ऐसे जातक पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। ऐसे व्यक्ति बोल-चाल में बहुत माहिर होते है और धनवान कहलाते है।

 

4 of 10
भाग्य रेखा मध्यमा उंगली से जुड़ी हो और सूर्य रेखा अनामिका उंगली से सूर्य पर्वत की तरफ जाती हो तो ऐसा व्यक्ति महाधनी और युगपुरुष कहलाता है।
विज्ञापन

5 of 10
palmistry
भाग्य रेखा मध्यमा उंगली से शुरू होकर अंतिम पोर तक जाती हो तब ऐसा व्यक्ति बचपन से ही धनवान होने का सुख प्राप्त करता है।

 
विज्ञापन

6 of 10
palmistry
हाथ की सूर्य रेखा यदि मुड़कर अंगूठे की तरफ चली जाए तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में उच्च कोटि का राजयोग पाता है।

 
विज्ञापन

7 of 10
palmistry
आपकी हथेली में सभी उंगलियां उभार लिए हुए हो तो इससे पता चलता है कि आपके जीवन में भौतिक सुखों की कोई कमी नही रहती।

 

8 of 10
यदि आपके हाथ की भाग्य रेखा मध्यमा उंगली तक पहुंच जाए और सूर्य रेखा भी सूर्य पर्वत तक पहुंच जाए, बुध रेखा छोटी उंगली से शुरू होकर मणिबन्ध तक पहुंच जाए तो ऐसे व्यक्ति के जीवन के प्रारम्भ में समस्याएं आती है परंतु आगे उसकी गिनती अमीर लोगों में की जाती है।

9 of 10
palmistry
भाग्य रेखा मणिबन्ध से होकर सूर्य पर्वत से मध्यमा उंगली तक जाए और ह्रदय रेखा के पास से एक रेखा निकलकर भी सूर्य पर्वत तक जाए तो ऐसे व्यक्ति को धन के बढ़ते ही प्रसिद्धि मिलने लगती है। इज्जत और धन दोनों ही प्राप्त होता है।

 
विज्ञापन

10 of 10
हाथ की लकीरों में बनता तराजू भी व्यक्ति को धनी और मानी बनाता है, धार्मिक विचारों के चलते ऐसे जातकों के हाथ से मंदिर की स्थापना लिखी होती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें