फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान विष्णु और शिव की कृपा से हथेली में होते हैं ये निशान, जरूर बनते हैं धनवान

Wed, 20 Jul 2016 10:45 AM IST
राकेश्ा झा / टीम डिजिट, अमर उजाला, दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 7
हस्‍तरेखा
हर व्यक्त‌ि की हथेली में कुछ आड़ी सीधी रेखाएं होती हैं। इन्हीं रेखाओं से कुछ ऐसे न‌िशान बन जाते हैं जो बताते हैं क‌ि व्यक्त‌ि क‌ितना भाग्यशाली हैं। इन्हीं रेखाओं में कुछ ऐसी भी रेखाएं बन जाती हैं जो बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती हैं। कहते हैं क‌ि ज‌िनकी हथेली में ऐसी रेखाएं होती हैं उन्हें अपने पूर्वजन्म के अच्छे कर्मों के कारण भगवान श‌िव और व‌िष्‍णु की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे व्यक्त‌ि कम पर‌िश्रम और प्रयास से ही सफलता की ऊंचाईयों को छूते हैं और धन एवं सुख पाते हैं।
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

2 of 7
हस्‍तरेखा
भगवान श‌िव का प्रतीक च‌िन्ह त्र‌िशूल माना जाता है। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार हथेली में ज‌िस रेखा से म‌िलकर त्र‌िशूल च‌िन्ह बनता है उस रेखा के फल कई गुणा बढ़ जाते हैं। अगर त्र‌िशूल च‌िन्ह भाग्यरेखा पर बना हो तो व्यक्त‌ि बहुत ही भाग्यशाली होता है।
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

3 of 7
हस्‍तरेखा
हृदय रेखा के स‌िरे पर गुरु पर्वत के पास त्र‌िशूल च‌िन्ह व्यक्त‌ि को सामाज‌िक प्रत‌िष्ठा और गुणवान बनाता है। ऐसे व्यक्त‌ि धनवान और भाग्यवान होते हैं।

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

4 of 7
हस्‍तरेखा
सूर्य रेखा पर त्र‌िशूल का च‌िन्ह व्‍यक्त‌ि को सरकारी क्षेत्र में लाभ और उच्च पद, प्रत‌िष्ठा द‌िलाने में सहायक होता है। लेक‌िन त्र‌िशूल के साथ कई अन्य रेखाएं न‌िकाल रही हों तब इसका पर‌िणाम ठीक व‌िपरीत होता है।
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

5 of 7
हस्‍तरेखा चक्र
श‌िव जी का प्रतीक जैसे त्र‌िशूल है भगवान व‌िष्‍णु प्रतीक चक्र है। समुद्रशास्‍त्र के अनुसार ज‌िस व्यक्त‌ि की हथेली में दसों उंगल‌ियों में चक्र के न‌िशान होते हैं वह चक्रवर्ती होता है। प्राचीन काल में माना जाता था क‌ि ऐसा व्यक्त‌ि महान राजा होगा ज‌िसका साम्राज्य व‌िशाल होगा। लेक‌िन वर्तमान समय में जब राजे रजवाड़े नहीं रह गए हैं तब यह माना जाता है क‌ि व्‍यक्त‌ि बड़े भूखंड का स्वामी होगा। सरकारी अध‌िकारी और धन-संपन्न हो सकता है।
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं ये न‌िशान, जरूर बनते हैं धनवान

6 of 7
मछली हथेली
भगवान व‌िष्‍णु ने मछली का अवतार ल‌िया था ज‌िसे मत्‍स्य अवतार कहा जाता है। हथेली में मछली की आकृत‌ि का होना बड़ा ही शुभ माना गया है। जीवन रेखा या भाग्य रेखा पर मछली का आकृत‌ि का होना बताता है क‌ि व्यक्त‌ि बहुत ही भाग्यशाली होगा। जीवन रेखा पर इस आकृत‌ि का होना दीर्घायु का भी सूचक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान व‌‌िष्‍णु और श‌िव की कृपा से हथेली में होते हैं यह न‌िशान, जरुर बनते हैं धनवान

7 of 7
हस्‍त रेख्‍ाा कमल
कमल पुष्प को भगवान व‌िष्‍णु और देवी लक्ष्मी का प्रतीक च‌िन्ह माना गया है। हथेली में कमल का न‌िशान भाग्य रेखा, शन‌ि पर्वत, गुरु पर्वत, जीवन रेखा, शुक्र पर्वत पर होना बड़ा ही शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्त‌ि गरीब घर में भी पैदा हों तो अपनी योग्यता और पर‌िश्रम से खूब धन अर्ज‌ित करते हैं और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें