फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन रेखा के कुछ संकेतों से जानिए भविष्य में होने वाली बीमारियों और हादसों के बारे में...

Mon, 05 Oct 2020 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
palmistry
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनी हुई होती हैं। जिनका अलग-अलग महत्व होता है। इन्ही में से एक रेखा जीवन रेखा होती है। जीवन रेखा सभी रेखाओं में प्रमुख रेखा मानी जाती है। हथेली पर जीवन रेखा अंगूठे के नीचे वाले हिस्से में जिसे शुक्र पर्वत कहते हैं। हथेली में शुक्र पर्वत को घेरती हुई एक रेखा चलती है इसे जीवन रेखा कहते हैं। जीवन रेखा हर व्यक्ति की हथेली में अलग-अलग आकर और बनावट की होती है और इन्हीं जीवन के कई रहस्य छुपे होते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर जीवन रेखा क्या कहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
palmistry
हथेली में जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेरकर जितनी अधिक गोलाई होती है व्यक्ति उतना ही जिंदादिल होता है। वहीं अगर यह रेखा एकदम स्पष्ट और साफ बनी होती है तब व्यक्ति में रोगों से लड़ने की क्षमता होती है जिस कारण से ऐसे लोग कम बीमार होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
palmistry
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर जीवन रेखा गहरी नहीं होती है तो यह जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं होता है। ऐसे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहता है। ऐसे व्यक्ति में साहस और ऊर्जा की भी कमी पाई जाती है।
 

4 of 7
palmistry
 जीवन रेखा पर द्वीप का निशान होना अच्छा नहीं माना जाता है। यह जीवन रेखा पर जहां होता है जीवन के उस भाग में व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
palmistry
जीवन रेखा का जंजीर की तरह होना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की वजह से जीवन में कई बार अवसरों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
हस्तरेखा
अगर जीवन रेखा दो भागों में बंटी हो और शुक्र पर्वत की ओर जा रही है तो यह जीवन के लिए संकटकारी माना गया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
palmistry
जीवन रेखा के साथ गोलाई लिए एक अन्य रेखा भी चले तो यह जीवन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह जीवन रेखा पर मौजूद हर दोष को दूर करने का काम करता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें