फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होता है यह तिल, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Wed, 15 May 2024 06:44 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र सदियों से लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। इन विद्याओं के अनुसार, हमारे हाथों और शरीर पर मौजूद तिल, रेखाएं और निशान हमारे जीवन, भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
samudrik shastra - फोटो : Amar Ujala
शरीर पर तिल होना बहुत आम बात है। किसी भी व्यक्ति के शरीर पर कई जगह तिल हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तिल होने के कई मायने होते हैं। वैसे तो पेट, बांह , चेहरे, पैर आदि पर तिल होना बहुत सामान्य है जिसके बारे में ज्योतिष शास्त्र में बहुत कुछ बताया गया है, मगर आज हम इस लेख में जानेंगे कि हथेली पर तिल होने के क्या मायने होते हैं? हस्तरेखा शास्त्र और सामुद्रिक शास्त्र सदियों से लोगों को आकर्षित करते रहे हैं। इन विद्याओं के अनुसार, हमारे हाथों और शरीर पर मौजूद तिल, रेखाएं और निशान हमारे जीवन, भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मौजूद कुछ तिल शुभ माने जाते हैं और ये सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। मगर हथेली में भी अलग-अलग हिस्सों में तिल होने के कई मायने होते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
Palmistry - फोटो : istock
अनामिका पर तिल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अनामिका अंगुली पर तिल का होना शुभ माना जाता है। ऐसे लोगो बहुत मेहनती होते हैं। यह तिल व्यक्ति को बुद्धिमान, धनवान और भाग्यशाली बनाता है। ऐसे लोग जीवन में खूब तरक्की करते हैं और उन्हें समाज में मान-सम्मान मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
Palmistry - फोटो : istock
अंगूठे पर तिल
अगर आपके अंगूठे पर तिल है तो ये बहुत सौभाग्य की बात है। यह तिल व्यक्ति को कुशल, पराक्रमी और नेतृत्वकर्ता बनाता है। ऐसे लोग जीवन में बड़े पदों पर पहुंचते हैं और समाज में उनकी प्रतिष्ठा होती है। इन लोगों कि खास बात ये होती है कि इनका व्यवहार सबके साथ अच्छा रहता है।

4 of 6
Palmistry - फोटो : istock
शुक्र पर्वत पर तिल
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र पर्वत अंगूठे के नीचे उभरे हुए हिस्से को करते हैं। इस पर्वत पर तिल का होना व्यक्ति को सुंदर, आकर्षक और रचनात्मक बनाता है। ऐसे लोग जीवन में सुख-सुविधाओं का भरपूर आनंद लेते हैं और उन्हें प्रेम और विवाह में सफलता मिलती है। इस तिल को लेकर मान्यता ये भी है कि पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
Palmistry - फोटो : istock
मध्यमा उंगली पर तिल
अगर आपके मध्यमा उंगली पर तिल है तो ये बहुत सौभाग्य की बात है। तिल का होना व्यक्ति को बुद्धिमान, वाक्पटु और कुशल वक्ता बनाता है। ऐसे लोग जीवन में शिक्षा और करियर में खूब सफलता प्राप्त करते हैं। इन लोगों के जीवन में खुशियां और धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Palmistry - फोटो : istock
चंद्र पर्वत पर तिल
चंद्र पर्वत हथेली के सबसे छोटी उंगली के नीचे के हिस्से को कहते हैं। इस पर्वत पर तिल का होना व्यक्ति को मनोरंजन प्रिय, कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे लोग जीवन में कला और संगीत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसे लोगों को जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे लोग अस्थिर और बेचैन रह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें