फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2017: जिनके हाथ में बनता है ये खास योग, दिवाली पर हो जाते हैं मालामाल

Wed, 18 Oct 2017 10:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली 2017
19 अक्टूबर 2017, गुरुवार को प्रकाश का पर्व दिवाली है। इस मौके पर हर व्यक्त‌ि चाहता है क‌ि मां लक्ष्मी की कृपा उस पर हो जाए और घर धन-धान्य से भर जाए। शास्‍त्रों में बताया गया है क‌ि जो भी व्यक्त‌ि श्रद्धा पूर्वक देवी लक्ष्मी की साधना और आराधना करते हैं माता उस पर कृपा करती है। लेक‌िन हथेल‌ी में 5 ऐसी रेखाएं मौजूद हैं तो लक्ष्‍मी की कृपा आप पर सबसे ज्यादा रहगी। आप न‌िश्च‌ित रुप से धनवान और मालामाल होते रहेंगे।

पढ़ें- हथेली का ये हिस्सा हो उभरा हुआ, मिलती है सरकारी नौकरी
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दिवाली 2017
आपकी हथेली में अगर शन‌ि पर्वत यानी मध्यमा उंगली और बुध पर्वत यानी छोटी उंगली के पास एक वलय यानी र‌िंग बना हो। यह वलय एक रेखा से जुड़ा हो तो आपकी हथेली में लक्ष्मी योग बनता है। ऐसे व्यक्त‌ि चतुर और बोल-चाल की कला में न‌िपुण होते हैं। यह अपने व्यक्त‌ित्व से प्रशंसा और ख्यात‌ि पाते हैं। धन के मामले भी यह संपन्न होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिवाली 2017
अगर आपकी हथेली में मण‌िबंध यानी हथेली के अंत‌िम स‌िरे शुरु होकर कोई रेखा सीधे शन‌ि पर्वत तक पहुंचे साथ ही चन्द्र पर्वत से शुरु होकर एक रेखा सूर्य पर्वत यानी अनाम‌िका उंगली तक आए तो यह महालक्ष्मी योग बनाता है। ऐसी रेखा बहुत ही दुर्लभ होती है। ज‌िनकी हथेली में पायी जाती है वह धनवान और हर प्रकार के सुख-साधनों को पाने वाले होते हैं।

पढ़ें- हस्तरेखा: हाथ की ये रेखाएं बताती है कि आपको जीवन में कितना मिलेगा सुख

4 of 6
दिवाली 2017
आपकी हथेली में गुरु, चन्द्रमा, शुक्र और बुध पर्वत उन्नत एवं लाल‌िमा ल‌िए हो तो आप राजलक्ष्मी योग वाले व्यक्त‌ि हैं। अपने नाम के अनुसार यह योग व्यक्त‌ि को राजा के समान सुख और वैभव द‌िलाता है।
विज्ञापन

5 of 6
दिवाली 2017
आपकी हथेली मण‌िबंध रेखा से भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और बुध रेखा न‌िकल रही है तो आप नवलक्ष्मी योग वाले व्यक्त‌ि हैं। ऐसे व्यक्त‌ि शुरू में तो खूब पर‌िश्रम करते हैं लेक‌िन उम्र बढ़ने के साथ अपार धन के स्वामी बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली 2017
हथेली में तराजू का च‌िन्ह श्रीमहालक्ष्मी योग कहलाता है। ऐसे व्यक्त‌ि आर्थ‌िक रूप से समृद्ध‌ होने के साथ ही प्रस‌िद्ध और धार्म‌िक व‌िचारों वाले होते हैं। इनमें न्याय की भावना होती है। ऐसे व्यक्त‌ि व्यवसाय में बहुत ही सफल होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें