फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी, नई नौकरी और तरक्की के योग

Thu, 31 Jul 2025 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार का रक्षाबंधन कुछ विशेष मूलांकों वाले लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि किन मूलांक के लोगों के लिए रक्षाबंधन का पर्व शुभ रहने वाला है...
विज्ञापन
1 of 5
रक्षाबंधन पर इन 5 मूलांक के लोगों को मिलेगी खुशखबरी - फोटो : adobe stock
Numerology: रक्षाबंधन का पर्व इस साल 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार का रक्षाबंधन कुछ विशेष मूलांकों वाले लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन व्यक्तियों का जन्म मूलांक 1, 3, 5, 6 या 9 है, उनके जीवन में यह त्योहार नई संभावनाएं और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। आइए जानते हैं कि इन मूलांक के लोगों के लिए रक्षाबंधन का पर्व कितना शुभ रहने वाला है...
 

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर कब खत्म होगी भद्रा ? जानिए समय और राखी का शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर अपनी राशि अनुसार भाई को बांधें इस रंग की राखी, पहनें इन रंगों के कपड़े


मूलांक 1 
जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 बनता है। रक्षाबंधन के दिन इन्हें करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। विशेष रूप से नई नौकरी या पदोन्नति की संभावनाएं प्रबल रहेंगी। इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करना आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 3  - फोटो : amarujala
मूलांक 3 
यदि आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 बनता है। रक्षाबंधन आपके लिए संपत्ति और वाहन से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। इस दिन नई गाड़ी खरीदने का विचार सफल हो सकता है। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

August Numerology: अगस्त में इन मूलांक वालों की किस्मत होगी बुलंद, हर काम में मिलेगी सफलता
Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
विज्ञापन

3 of 5
मूलांक 5 - फोटो : amarujala
मूलांक 5
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। रक्षाबंधन के दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता या उपलब्धि मिलने की संभावना है। भाई-बहन के संबंधों में और मधुरता आएगी। इस दिन भूरे रंग का प्रयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें।

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम

4 of 5
मूलांक 6 - फोटो : amarujala
मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, वे मूलांक 6 के अंतर्गत आते हैं। रक्षाबंधन का दिन इन लोगों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद हो सकता है। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। बिजनेस करने वालों को अच्छी साझेदारी का अवसर मिल सकता है।

Raksha Bandhan 2025: राशि अनुसार भाई को लगाएं ये खास तिलक,भाई की किस्मत बनेगी सोने जैसी
Best Life Partner For Mulank 9: मूलांक 9 वाले यदि कर लें इन लोगों से शादी, तो संवर जाएगा जीवन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूलांक 9 - फोटो : amarujala
मूलांक 9
9, 18 या 27 तारीख को जन्मे जातकों का मूलांक 9 होता है। इस रक्षाबंधन पर उन्हें किसी पुरस्कार या प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत भी हैं, जो भविष्य में मददगार साबित हो सकता है। इस दिन पीच रंग आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।

Numerology: जुलाई का महीना इन मूलांकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में आएगा बदलाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें