फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 2 वालों के कार्यक्षेत्र में हो सकती है तनाव की स्थिति, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Thu, 31 Jul 2025 06:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
31 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई बड़ा निवेश या महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, इसलिए अपने शब्दों और फैसलों में सतर्क रहें। सावधानी से निर्णय लें तो दिन अच्छा जाएगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज कार्य में तनाव के संकेत हैं। नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा। अनावश्यक बहस और व्यर्थ की बातों में फंसने से बचें, वरना आपका समय बर्बाद होगा।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आपके प्रेम संबंधों में थोड़ी चुनौतियाँ आ सकती हैं। साथी से गलतफहमियां हो सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। परिवार के छोटे-मोटे मामले भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कार्यक्षेत्र में आपका ध्यान एकाग्र रहेगा। लेकिन शत्रु या विरोधी किसी तरह की नकारात्मकता फैला सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज सोच-समझकर निर्णय लेना बेहद जरूरी है। आपके बिजनेस पार्टनर आपके साथ अच्छा सहयोग देंगे, जिससे व्यापार में फायदा होगा। निवेश या कारोबार के लिहाज से दिन शुभ है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आपके क्रोध पर नियंत्रण जरूरी है। सोच-समझकर ही बोलें ताकि किसी के साथ मतभेद न हो। संपत्ति या पैसों के मामले में परिवार में तनाव हो सकता है, इसलिए संयम रखें और किसी भी विवाद से बचें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
जो रुका हुआ काम है, वह आज पूरा होगा और आपको सफलता मिलेगी। लेकिन परिवार या रिश्तेदारों से कोई दुखद खबर मिल सकती है, जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सावधानी मांगता है। खासकर स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन चलाते समय ध्यान रखें। जल्दबाजी या लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। निवेश करते समय समझदारी दिखाएं। पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे तनाव आ सकते हैं, लेकिन उन्हें धैर्य से सुलझाया जा सकता है।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें