फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

Wed, 14 May 2025 01:28 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक की अपनी अलग विशेषता और प्रभाव होता है। इसमें कुछ अंक ऐसे भी हैं जिन्हें अत्यधिक शक्तिशाली माना गया है। इन अंकों को पैसा, शक्ति और शोहरत का प्रतीक भी माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Numerology - फोटो : adobe stock
Three Most Powerful Numbers In Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार हर अंक की अपनी अलग विशेषता और प्रभाव होता है। इसमें कुछ अंक ऐसे भी हैं जिन्हें अत्यधिक शक्तिशाली माना गया है। इन अंकों को पैसा, शक्ति और शोहरत का प्रतीक भी माना जाता है।  ये अंक न केवल जीवन की दिशा तय करने में मदद करते हैं, बल्कि सही तरह से अपनाए जाने पर ये जीवन को सफल, संतुलित और समृद्ध भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन प्रमुख अंकों के बारे में...

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
Numerology: बेहद रहस्यमयी व्यक्तित्व के होते हैं इस मूलांक के जातक, घर और बाहर करते हैं अलग व्यवहार
Numerology: इस मूलांक के लोग पैसे कमान में होते हैं सबसे आगे, जीवन में होते हैं सफल
विज्ञापन

2 of 5
अंक 1  - फोटो : adobe stock
अंक 1 
अंक 1 को सूर्य का प्रतीक माना जाता है, जो जीवन में नई शुरुआत, आत्मविश्वास और प्रेरणा का प्रतिनिधित्व करता है। इस अंक से जुड़े लोग आमतौर पर आत्मनिर्भर, नवाचारी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। जन्मांक या भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहते हैं और जीवन में कुछ अलग कर दिखाने की क्षमता रखते हैं। यह अंक उन लोगों के लिए अत्यंत शुभ होता है जो अपने जीवन में प्रेरक बदलाव लाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंक 4 - फोटो : adobe stock
अंक 4
अंक 4 को व्यावहारिकता, अनुशासन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। यह अंक उन लोगों को दर्शाता है जो ज़िम्मेदार, भरोसेमंद और ईमानदार होते हैं। ये लोग अपने परिवार और कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहते हैं और जीवन में संरचना और सुरक्षा को महत्व देते हैं। अंक 4 से जुड़े लोग न केवल अपने लिए बल्कि अपनों की सुरक्षा और भलाई के लिए भी गंभीरता से प्रयास करते हैं। यह अंक उन्हें एक मजबूत नींव और संतुलन प्रदान करता है।

 

4 of 5
अंक 8 - फोटो : adobe stock
अंक 8
अंक 8 को सबसे प्रभावशाली अंकों में गिना जाता है, जो शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है। यह अंक धन, समृद्धि और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का जन्मांक या भाग्यांक 8 होता है, वे आमतौर पर जीवन में आर्थिक रूप से सशक्त होते हैं और उन्हें व्यावसायिक सफलता प्राप्त होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंक ज्योतिष - फोटो : adobe stock
यह अंक अधिकार, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का भी संकेत देता है। अंक 8 से जुड़ी ऊर्जा व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचने में सहयोग करती है।
 

Numerology: इस मूलांक के लोग अपनी बातों से जीत ले हैं किसी का भी दिल, होती है मां सरस्वती की विशेष कृपा

Numerology: अपने मूलांक के अनुसार पहनें घड़ी, बदल जाएगा आपका समय और किस्मत





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें