Ank Jyotish Numerology Predictions 30 December 2020
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक-1
आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप सभी के लिये प्रिय बन सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सम्बन्धों को सुधारेंगे। प्रेमी के साथ बदलते मौसम का आनन्द उठाएंगे। जो कि आपको रोमांचित करेंगे।
शुभ अंक – 5,
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक–2
आज आप कुछ साहसी फैसलों के कारण सफलता मिल सकती है। गलत लोग आपको फंसाने की कोशिश करेंगे, यदि सावधान नहीं रहे तो कष्ट पायेंगे। जन्मदिन की पार्टी में भाग ले सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग – लेमन।
4 of 10
number
अंक - 3
आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। घर में खुशी का माहौल तनाव कम कर सकता है। दिन के आरम्भ से अन्त तक खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज के दिन आरम्भ किया गया कार्य जीवन में सफलता लाएगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सिल्वर।
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक –4
प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति हो सकती है। आज की यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। खान-पान का पूरा आनंद लेंगे और साथी के साथ बेहतरीन समय बितायेंगे।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग – पीला।
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक-5
अपनी सेहत पर ध्यान रखें। लवलाइफ में किसी नये साथी से मुलाकात हो सकती है। टैक्स और फिक्स डिपोजिट से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छा बदलाव आ सकता है।
शुभ अंक –32
शुभ रंग – ब्राउन।
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक-6
कार्यक्षेत्र में सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच सन्तुलन नहीं बनेगा। फिर भी मन शांत और सहज रहेगा। आपको जरूरत है। अपनी आदतों को सुधारने की। तभी रिश्ते बनेगे ।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग– औरेंज।
8 of 10
number
अंक - 7
कार्य-व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा। इसके चलते व्यापार में कुछ परिवर्तन करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रह सकता है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेंगे। तरक्की के लिये घिसे –पिटे रास्ते को छोड़कर नया रास्ता अपनाएं।
शुभ अंक – 9
शुभ रंग– लाल।
9 of 10
number
अंक – 8
व्यापारिक तौर पर सावधान रहकर कार्य करें। साझेदारी वाली व्यवसायों में निवेश न करें। किसी धार्मिक स्थान का कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी भी प्रकार का जोखिम उठाने से बचें। अच्छे- बुरे की जांच कर लेंगे तो बेहतर हो।
शुभ अंक - 7
शुभ रंग –पिंक।
अंक – 9
वैवाहिक जीवन कड़वाहट रह सकती है। आप अपने लक्ष्यों के प्रति सक्रिय रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होना संभव है। नौकरी से सहकर्मी मददगार साबित हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग – हल्का लाल