फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Thu, 29 Aug 2024 07:32 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
29 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपको अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। अपने करीबी लोगों और माँ या माँ समान किसी स्त्री की सलाह का पालन करें। आज के दिन में अनावश्यक काम या खर्चे से सामना हो सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आपको वाहन या घर की मरम्मत और नवीकरण के लिए धन की आवश्यकता पड़ सकती है। आप अपनी कंपनी के चमकते सितारे है क्योंकि अपने प्रदर्शन के कारण आपको सम्मान और प्रशंसा की दृष्टि से देखा जा रहा है। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
प्रसिद्धि, शक्ति, प्रतिष्ठा और गर्व आपको सब कुछ मिलेगा। जब आप कोई कार्य शुरू करते है तो सबसे पहले यह जान लें कि आपको ज़रूरत क्या है। बीमारी के कारण आप घर पर कुछ अतिरिक्त समय बिताएंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
परिवार के साथ रहने के मौकों का फायदा उठायें। आप काम में मुकाबले और शत्रुता से छुटकारा पा सकते हैं। आज का दिन अतिरिक्त जिम्मेदारियों, छोटी यात्राओं, फोन कॉल, ईमेल और अन्य संचार के साधनों में बीतने वाला है। नए संबंध भी बनेंगे।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
बातचीत करते समय ध्यान रखें। आपकी कूटनीति और अच्छा श्रोता होने के गुणों के कारण सब आपकी तारीफ़ करेंगे। कला के प्रति अपने प्यार को प्रियजनों से शेयर करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
एक यात्रा, शायद कोई नाटक देखने या गैलरी जाना आपको किसी खास के नजदीक लाएगा। धन को सोच समझ कर खर्चें। आज आपको यह सन्देश मिलेगा कि केवल धन खुशियों की चाबी नहीं है। 
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कार्य में आपकी योग्यताओं के चर्चे होंगे और आप सभी क्षेत्रों में प्रवीणता दिखाएंगे। धैर्य के स्तर को उच्च बनाये रखें ताकि आपकी सभी चिंताएं दूर हों। आज आप कार्य से सम्बन्धित छोटी यात्राओं में व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
मौजूदा व्यावसायिक परेशानियां या लोगों की नकारात्मक प्रतिlक्रिया आपको निराश नहीं करेंगी बल्कि आपको लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित करेंगी। संचार के साधनों का प्रयोग कर के या पत्र लिखकर अपने प्रियजनों की खोजखबर लेते रहें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपने कौशल के कारण आपकी व्यावसायिक रूप से बड़ी मांग हैं। जब बात पेशेवर सौदों और ग्राहकों व प्रबंधन की आती है तो पूरी कंपनी केवल आप पर विश्वास करती है। अतिरिक्त आमदनी के लिए आप आज ओवरटाइम या फ्रीलांसिंग का भी सोच सकते है। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें