फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शनिवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 28 Sep 2024 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
28 सितंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आप अभी अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके परिवार के सदस्य आपकी कुशलता और कल्पना की तारीफ करेंगे। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज ज़रा सोचें कि आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं या जीवन के मज़े ले रहे हैं? आप उदार, जीवंत व प्रसन्न हैं और आपके जीवन में अब कुछ बड़ा होगा।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप भावुक महसूस कर रहे हैं और अपनी प्यार भरी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं। यह आपकी योग्यता ही है कि आपका दृष्टिकोण कभी नकारात्मक नहीं होता।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर आप पानी, मिट्टी या कृषि से जुड़े कार्यों से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि आप लम्बे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आपकी कंपनी को आपके नए विचारों से लाभ होगा। जुए, सट्टेबाज़ी जैसी बुराईओं से दूर रहें। आज आप दृढ़ता से आगे की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी कंपनी में अपने नए विचारों के साथ आप सबको आकर्षित कर सकते हैं।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
नई नीतियां और रणनीतियां आपको अपनी अद्वितीय, सफल और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा बनाने में मदद करेगी। आपको अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए एक समय में एक ही कार्य करने की सलाह दी जाती है।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अगर अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो आजकल मार्केटिंग, विज्ञापन या प्रचार इसका अच्छा तरीका है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें और एक समय में एक कार्य ही करें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
छोटे भाई-बहनों या सह कार्यकर्ता को मदद की आवश्यकता हो सकती है। अपने करियर में सफलता पाने के लिए अपने तर्क और नैतिकता को सही मात्रा में प्रयोग करें। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अपने बिज़नेस के लिए आप सर्वोत्तम प्रयास कर रहे है और इसके लिए आपने नई ग्राहक नीतियां भी विकसित की हैं। अत्यधिक महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों से बचें क्योंकि इसके लिए आपके अधिक समय और धन की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें