फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 27 जुलाई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
धन का आगमन होगा। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। सरकारी व्यक्तियों से मदद मिल सकती है। दोपहर तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम तक स्थिति बेहतर होगी। कोई अप्रत्याशित दुर्घटना घट सकती है। घर में चोरी भी हो सकती है। खर्चा ज्यादा होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज नई नौकरी मिल सकती है। धन को लेकर परिवार में मनमुटाव रहेगा। प्रेमी से अनबन रहेगी। स्कूल या कॉलेज में नमांकन हो सकता है। पारिवारिक संघर्ष के कारण मन उदास रहेगा। किसी नई वस्तु का व्यापार आगे चल कर आपको फायदा पहुंचाएगा। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - नीला

4 of 10
अंक – 3
ऑफिस में आज आपके कार्य को सराहा जाएगा। पड़ोसियों और मित्रों का साथ मिलेगा। कला में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कीमती वस्त्र आदि की खरीदारी कर सकते हैं। पार्टी आदि में प्रेमी क़े साथ जाएंगे। शेयर म्युचुअल फंड में इंन्वेस्टमेंट से लाभ मिलने की सम्भावना है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज मन में खुशी का अहसास हो सकता है। संगीत सुनने से दिल को सुकून मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। प्रेम जीवन में प्रेमी का साथ मिलेगा। उसकी तरक्की हो सकती है। कोर्ट—कचहरी क़े चक्कर लग सकते हैं। सेहत नाजुक रहेगी। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग –  गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
घर में प्रॉपर्टी और मकान संबंधी मामले उत्पन्न होंगे, परन्तु जल्द ही समाधान भी मिलेगा। रुके हुऐ कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान से दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। विवाह के शुभ योग बन सकते हैं। ट्रांसफर रिश्तों में दूरियां लाएगा, जो जातक विद्या अर्जित करने विदेश जाना चाहते हैं, वह जा सकते हैं। 
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – लेमन 
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
इम्पोर्ट—एक्सपोर्ट से संबंधित व्यापार के योग बन सकते हैं। कार्य-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार में परिवार का सहयोग मिलेगा। दुर्घटना हो सकती है, वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी समस्या उत्पन्न हो सकती है। राजनीति में आपका सिक्का चलेगा।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग – नीला

8 of 10
अंक – 7
मित्रों क़े साथ घूमने जा सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनाएंगे। रुके हुए पैसे मिलने की संभावना है। शादीशुदा जीवन ठीक रहेगा। जुकाम, सिर दर्द सता सकता है। सही पानी का प्रयोग इनफेक्शन से बचाएगा। विदेश यात्रा सम्भव है। विदेश में अगर निवास बनाना चाहते हैं, तो प्रयास करें। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला

9 of 10
अंक – 8
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ऑफिस की राजनीति में विजयी होकर निकलेंगे। आज आप खुद को बहुत ज्यादा व्यस्त और परेशान पाएंगे, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए दिन भाग्यशाली साबित होगा। साझेदारी में व्यापार करने से लाभ हो सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – सिल्वर 
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को लेकर भाईयों से अनबन हो सकती सकती है। दिन भर किसी न किसी झमेले में फंसे रहेंगे। शाम तक रास्ता मिल जाएगा। विदेश से व्यापार का ऑफर मिल सकता है। प्रेम में कुछ जातकों के अतिरिक्त संबंध बन सकते हैं। नए लव रिलेशन बनेंगे। 
अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें