फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 26 February 2022: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 26 Feb 2022 07:53 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
स्वास्थ्य या आर्थिक चिंताएं अभी आपको परेशान कर सकती है, जिससे आप बंधा हुआ या सीमित महसूस कर सकते हैं। अपने विश्वास के बारे में पूरा ज्ञान प्राप्त करने के लिए यात्रा करें। अपनी देखभाल के लिए समय निकालने क्योंकि बदलाव अभी निश्चित है।
शुभ अंक-4 
शुभ रंग- सिल्वर 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आप अपने काम में परिवर्तन करेंगे जिसके कारण समृद्धि और विकास होगा। आज अपने भाई बहन या ससुराल के सदस्यों के साथ भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। लोगों को अपने कौशल और उपलब्धियों के बारे में बताना एक अच्छा विचार है। 
शुभ अंक-1 
शुभ रंग-नीला 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
हाल ही में हुआ कोई नुकसान आपके दुःख का कारण बन सकता है। बुरे और जोखिम भरे व्यवहार से बचें क्योंकि यह आपके अपमान या ख़राब स्वास्थ्य का कारण बनेगा। दोस्तों के साथ सामाजिक बातचीत का आनंद लें। आने वाले दिनों में अच्छा भाग्य आपका इंतजार कर रहा है। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- नारंगी  
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
सभी अनुबंध और साझेदारी आपको एक बार फिर आकर्षित करेंगे। लाभ और प्रगति अभी आपसे दूर हैं किन्तु आने वाले समय में आप वो सब कुछ प्राप्त करने वाले है जिसके अभी सपने देख रहे हैं। आप उन सभी बाधाओं से छुटकारा पाएंगे जो आपके रास्ते को अवरुद्ध कर रही हैं। 
शुभ अंक-8 
शुभ रंग -गहरा हरा 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
घर में हो रहे झगड़ों के कारण आप फंसा हुआ सा महसूस करेंगे। पति या साथी के साथ बात करना हर समस्या को हल करने के अच्छा तरीका है। बड़े पैमाने पर निर्णय लें। काम पर, अपने परिश्रम के फल का और सकारात्मक प्रतिक्रिया का आनंद लें।
शुभ अंक-17   
शुभ रंग-लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
कार्य भार और प्रतिबद्धताओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। कुछ नजदीकी लोग आपको हमेशा प्रेरित करते है। पुराने ताल्लुक़ात और संपर्क भी आपकी मदद कर सकते है। केवल उन्ही कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करें जो आप करना चाहते हो। 
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको अच्छा भाग्य मिलेगा। अगर आपके परिवार या प्रियजनों को आपकी ज़रूरत हैं तो उनके आराम को प्राथमिकता दें, या शायद उनके साथ रहने के लिए एक छोटी सी यात्रा करें। 
शुभ अंक-25 
शुभ रंग-बैंगनी  

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आप हर काम मन लगा कर करते हैं और इस कारण आपको शानदार परिणाम मिलते हैं। आपका मन दूसरों की सेवा करने का करेगा। अपना ध्यान केंद्रित कर के हर काम को जल्द से जल्द समाप्त करेंगे। आज अहंकार छोड़ दें और मतभेद मिटा दें क्योंकि आपके सफल होने के लिए हर इंसान ज़रूरी है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला  
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
एक पेशेवर नुकसान आपको चिंतित कर सकता हैं। ब्रेक के कर थोड़ा मज़ा लें। साथी या बच्चों के साथ मनोरंजन आपके मूड को हल्का कर देगा। जोखिम भरे कामों से बचें और बुजुर्गों से सलाह लें। उन संबंधों में कूटनीतिज्ञ बनें जो अभी आपके तनाव का कारण हैं।
शुभ अंक-1  
शुभ रंग-काला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें