फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 25 February 2022: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 25 Feb 2022 06:45 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आज धन हानि हो सकता है और चोट लगने की भी सम्भावना है इन सबके बीच आपके आत्मविश्वास में इजाफा रहेगा। भाई-बहन से आपके प्यार का रिश्ता और मजबूत होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा यात्रा भी संभव है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
आज आपको सोच समझकर फैसला लेने का है। आप कोई भी कार्य करने से पहले किसी अच्छे समझदार व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। बच्चों के प्रति चिंताएं कम होंगी और उनकी तरफ से खुशखबरी की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - हल्का नीला

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार के अलावा वैज्ञानिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग है। अपने बॉस को खुश रखने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। तरक्की मिल सकती है। पेट दर्द जैसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं।  
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। खुशहाली का समय है। कार्यों की प्रशंसा होगी। जमीन जायदाद सम्बन्धी समस्या तंग कर सकती है।  
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 5
नौकरी में दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। आप उन्हें खुश कर पाएंगे। लोग आपकी राय मान लेंगे। बच्चों की तरफ से आपको खुशियां मिलेंगी। पति-पत्नी के बीच जो मनमुटाव चल रहा था, वह लगभग खत्म हो जाएगा। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन सावधानी से काम लेना होगा। कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। बीमारी उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। अपने विरोधियों और शत्रुओं से सावधान रहें, बना बनाया काम बिगड़ सकता हैं। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 7
आज के दिन कोई अनैतिक कार्य न करें अन्यथा बदनामी होगी। यात्राओं का योग है। इस समय नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - पीला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 8
आप अपने मान-सम्मान को बरकरार रखेंगे। दिन मिला-जुला रहेगा। अच्छा-बुरा दोनों का अनुभव करेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें। इससे आपका विकास होगा। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग- सिल्वर 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक- 9
कामकाज में लापरवाही न बरतें। पारिवारिक अशांति स्ट्रेस को बढ़ाएगी, पत्नी का सहयोग मिलेगा। नया भवन या मकान खरीद सकते हैं। 
शुभ अंक - 7
शुभ रंग - हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें