फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Wed, 23 Jul 2025 06:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
23 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
Ank Jyotish Today 23 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

Sawan Somwar Vrat 2025: गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज आपकी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दिन आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत में शब्दों को सावधानी से चुनें ताकि कोई गलतफहमी न हो। समझदारी से काम लें और वित्तीय निर्णय सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज कार्यभार बढ़ सकता है और तनाव भी महसूस हो सकता है। नए कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें क्योंकि यह समय अनुकूल नहीं है। व्यर्थ की बातों और अफवाहों में उलझने से बचें, इससे आपका समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे।
शुभ अंक: 22
शुभ रंग: ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज आपकी प्रेम जीवन में कुछ अनबन या गलतफहमियां हो सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ खुले दिल से बातचीत करें और मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। घरेलू मामलों में भी सतर्कता रखें ताकि परिवार में शांति बनी रहे।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
कार्यस्थल पर अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आज शत्रुओं की चालों से सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में विशेष मेहनत और सावधानी बरतनी चाहिए। अनुशासन से चलने पर सफलता मिलने के योग हैं।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
इस दिन आपको सोच-समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए। बिजनेस पार्टनर से अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। किसी निवेश या सौदे को लेकर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक: 15
शुभ रंग: पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखना आज बहुत जरूरी है। अपने शब्दों को सोच-समझकर बोलें ताकि विवाद न हो। संपत्ति या पैसों से जुड़े मामलों में परिवार के सदस्यों के साथ तनाव की संभावना बनी हुई है। लेन-देन में सतर्कता बरतें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आपका कोई रुका हुआ कार्य आज पूरा होने के संकेत हैं। हालांकि, परिवार या रिश्तेदारों की तरफ से कोई दुखद समाचार भी मिल सकता है, इसलिए सावधानी और धैर्य बनाए रखें। भावनात्मक तौर पर थोड़ा सावधान रहें।
शुभ अंक: 27
शुभ रंग: वॉयलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। सेहत और वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। किसी भी दुर्घटना या चोट से बचने के लिए सतर्कता आवश्यक है। मानसिक रूप से भी खुद को शांत रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 14
शुभ रंग: लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
राजनीति या सामाजिक कार्यों में लगे लोग आज सफलता पा सकते हैं। निवेश करते समय सावधानी रखें और जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है, इसलिए संवाद बनाकर रखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें