फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 22 July: मूलांक 3 वालों को धन लाभ के अवसरों में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Tue, 22 Jul 2025 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष- 22 जुलाई 2025 - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Today 22 July | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।  इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

Sawan Somwar Vrat 2025: गलती से टूट जाए सावन सोमवार का व्रत, तो करें ये उपाय

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Ank Jyotish 2025: अंक ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा 1 से लेकर 9 मूलांक वालों का भविष्यफल
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आय में इजाफा हो सकता है। करियर-कारोबार में कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। छात्रों के लिए परीक्षा में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नया अनुभव आपको मिलेगा। निवेश के मामलों में आपको आज के दिन थोड़ा सा संभलकर रहना होगा। आपको किसी गलती के लिए दूसरे से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी  

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
आज के दिन आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है। कोई अच्छी डील होने से आपका आर्थिक बोझ कुछ कम होगा। वैवाहिक जीवन में साथी का अच्छा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। निवेश करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक हानि हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज के दिन आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। नए काम के लिए आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज के दिन यात्रा का योग बन सकता है। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए सफलता और धन दौलत में इजाफा लेकर आया है। विद्यार्थियों की किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विदेश से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आज फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा करनी पड़ेगी।
शुभ अंक- 20
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोई अधूरा काम आज के दिन पूरा हो सकता है जिससे लाभ के कुछ मौकों में वृद्धि हो सकती है।  लेकिन आपने वाहन की खरीदारी में जल्दबाजी दिखाई, तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। कहीं भी सोच समझकर निवेश करने से बचना होगा। 
शुभ अंक- 28
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको आज के दिन कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि का दिन है। आज के दिन आपको अपनी माता-पिता के साथ बैठकर बाते करना अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा

 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज के दिन आपको अपने आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे कई दिनों का काम एक पल में ही पूरा हो सकता है।  मार्केटिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। निवेश के लिए किसी योजना का हिस्सा बनेंगे। 
शुभ अंक-12
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज के दिन आपको कुछ अच्छे  मिल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन किसी कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यापार में धन लाभ के अवसरों के योग है। छात्रों के परीक्षा के परिणाम आएंगे। कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- पीला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें