फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 22 February 2022: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 22 Feb 2022 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
हाल में मिली सफलता या आमदनी के नए स्रोत के माध्यम से धन मिलेगा। इस धन का सोच समझ कर प्रयोग करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर में पास जाना भी आवश्यक हो सकता है। सामाजिक कार्यों का आनंद लें लेकिन एकांत और आत्मनिरीक्षण के लिए समय निकालें। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग-नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज अपने साथी या दोस्त के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बात हो सकती है। जिस परिस्थिति में आप इस समय हैं उससे निकलने के लिए आप किसी की राय चाहते हैं। आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने हैं किंतु आप अभी कोई जोखिम को नहीं लेना चाहते। अपने दिल की सुने और आपको वही मिलेगा जो आप पाना चाहते हैं।
शुभ अंक-31   
शुभ रंग-गुलाबी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आप अभी पदोन्नति और वेतन की बढ़ोतरी के लिए तैयार हैं। आपके आसपास के लोग आपको आकर्षक और प्रतिभावान समझ रहे हैं। अपनी उपलब्धियों की पहचान पाने के लिए आज के महत्व का मजा लें। रिश्तों को लेकर हमेशा सतर्क रहें। कड़ी मेहनत करें और सफलता की रोशनी से जीवन को चमकाएं ।
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज आप में असंभव को भी संभव करने की लालसा है। आपकी मंजिल दूर नहीं है, बस अपने कदमों को तब तक आगे बढ़ाते रहें जब तक आपका लक्ष्य सामने न हो। कार्य को पूरा करने के लिए अपने अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों की मदद लें। 
शुभ अंक- 26 
शुभ रंग- ग्रे 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
कार्य में मिली सफलता आपको यात्रा का मौका दे सकती है। पिता जैसा कोई व्यक्ति, बॉस या अन्य आपको यात्रा में कंपनी देंगे। कुछ जटिलताओं का सामना करना पड़ेगा है, लेकिन नई संभावनाओं का आनंद लें। आपके विश्वासों को चुनौती दी जा सकती है और उसे सुधारा जा सकता है। 
शुभ अंक- 16  
शुभ रंग- काला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
वित्तीय मामलों और अन्य सांसारिक मामलों की तुलना में लोगों से जुड़े मामले आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। अपने कल्पनाशील, खोजपूर्ण और रोमांटिक विचारों को प्रोत्साहित करें। दूसरों को अपने प्यार और जनून से खुश रखें। अपनी समस्याओं के गुलाम न बने बल्कि अपने भाग्य के निर्माता खुद बनें ।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- लाल 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
आय का कोई अप्रत्याशित स्रोत आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। बुराईयों या अस्वास्थ्यकर गतिविधियों से दूर रहें और समझदारी से धन निवेश करें। आपको यात्रा करने का मौका मिल सकता है। अपने दिमाग के आध्यात्मिक या यहां तक कि अलौकिक विचारों को दर्शाने के अवसर का सही उपयोग करें।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- नीला 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
अपने घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे क्योंकि उन्हें भी आपके स्नेह, ध्यान और समय की जरूरत हैं। ऑफिस के साथ साथ घर के कामों के लिए भी वक्त निकालें। अपने कामों के प्रति जिम्मेदार रहें, इससे आप अपने प्रियजनों का विश्वास जीत पाएंगे। 
शुभ अंक- 5  
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अभी काम आपको बहुत सारे अवसर प्रदान कर रहा है। अपने निर्णय और योजनाओं को परिवार के साथ साझा करें। अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहें हैं, तो इसे समय दें। आय और विरासत के नए स्रोत आपका इंतज़ार कर रहे हैं। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें