फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 22 अगस्त 2021: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 22 Aug 2021 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
आज दिन शुभ रहेगा। रुके हुऐ कार्य आज गति पकड़ेंगे। संतोष से काम लें। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी टांग खीचने में लगे रहेंगे।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
अचानक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। नया एग्रीमेन्ट आपको मिल सकता है। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में नष्ट न करें। प्रमोशन होने वाला है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा

4 of 10
number
अंक - 3
व्यापार में तरक्की हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं उन्हें निभाए। इससे जीवन की क्वालिटी बेहतर होगी। परिवार में धन की वजह से अशांति रह सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें वाहन ध्यान से चलाएं।
शुभ अंक – 19
शुभ रंग – फिरोजी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आप अपने आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहेंगे। सेहत खराब रह सकती है। आप अच्छे परामर्शदाता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं जीवन में तरक्की लाएगी। बैंक से लोन लेना है तो आज ले सकते हैं।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपके जीवन में बहुत कुछ बदलेगा। आज के दिन आपके अधूरे काम बनेंगे। किसी भी कार्य को बिना सोचे समझे शुरू न करें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग –  नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने में ही चिन्तन मनन करेंगे। मेडीटेशन से आपको मदद मिलेगी। विवाह और प्रेम संबंधों में बाधा आ सकती है। अपना कीमती समय बेकार की बातों में व्यर्थ न गवाएं।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक - 7
आज बहस हो सकती है, बातों को बढ़ावा न दे। आज आपको इस बात का ख्याल रखना है। बच्चों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। यश में बढ़ोतरी होगी। खर्चा बढ़ेगा। नौकरी में समस्या हो सकती है।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number - फोटो : number
अंक - 8 
धन लाभ हो सकता है। मित्रों के साथ दिन बीतेगा। महत्वपूर्ण दिन होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ आज आपके कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक -16
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
अपने सहकर्मियों के साथ विवेक से काम लें। आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। कई पुरानी हेल्थ समस्या दोबारा तंग कर सकती हैं।
शुभ अंक- 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें