फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 21 January 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 21 Jan 2023 07:55 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
21 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 

सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 । तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 

धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
दिल के मामले अभी पेचीदा साबित हो सकते हैं। कोई रिश्ता खत्म हो सकता है। बदलाव को स्वीकार करें और नए अवसरों का मज़ा लें। यह एक पल है जब आपके नेतृत्व कौशल सच में चमकेंगे।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
आज आपको महसूस होगा कि आपकी जिंदगी आज से पहले इतनी सुन्दर नहीं थी। व्यावसायिक रूप से आप उच्च स्तर पर है और आपकी दक्षता आपको पहचान दिला रही है। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
पिता के जैसा कोई व्यक्ति यात्रा में आपको कंपनी दे सकता हैं। अपने विश्वासों को टटोलने के लिए इस समय का प्रयोग करें। जल्द ही एक नए करियर का अवसर पैदा होगा। अचानक मिले अच्छे भाग्य का आनंद लें! 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अचानक यात्रा के कारण आपको योजना के लिए कम समय मिलेगा और चिंता हो सकती है। आपमें से कुछ के लिए दिन घटनाओं,उत्साह और उत्सव से भरा रहेगा। मौज मस्ती करते रहें अन्यथा जीवन नीरस हो जायेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
हाल ही में हुए नुकसान के लिए आप दोषी महसूस कर सकते हैं। अपनी चिंताओं को आवाज़ दें और इससे आपकी असहाय या अनसुना बनने की भावना कम होगी। विरासत या आय का कोई एक नया स्रोत आपको जल्द ही मिलने वाला है।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपनी अच्छी देखभाल करें और बुराईयों से बचें। अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
किसी खरीददारी या बिक्री के बारे में कोई बड़ा निर्णय आपके दिमाग में है। पहले अपने परिवार से सलाह लें। व्यापारिक बैठक में आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि कुछ मामले बहुत महत्वपूर्ण हैं। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
भविष्य के लिए पैसे बचाने के लिए अभी से सावधान रहें। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवन भर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है। जिससे आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। पेशेवर रूप से आप कुछ अलग कर रहे हैं जिसके कारण आपको नए अनुबंध प्राप्त होंगे। 
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
जो आपके ऊपर निर्भर हैं जैसे बच्चे या पालतू जानवर, उनका ध्यान रखें। जुए और कर्ज से बचें। ये चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। रिश्तेदारों के साथ समय बिताएं। काम में आपका अधिक समय व्यतीत होगा
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें