Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलने के योग लेकिन आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। पूरे दिन मन में तरह-तरह के विचार चलते रहेंगे। स्वयं के लिए सकारात्मक सोचें और हिम्मत करके दिन की शुरुआत थोड़ी सक्रियता से करें। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज किसी खास व्यक्ति के साथ कोई संपर्क स्थापित होगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी काम में सफलता हासिल करने के लिए आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा। सकारात्मक सोचें और हिम्मत से काम लें। क्रोध पर और खासतौर पर वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
किसी भी महत्वपूर्ण मसले पर बात करने के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। तरक्की हासिल हो सकती और नौकरी में कुछ नया काम करने को मिल सकता है। वहीं आपके नजदीकी रिश्तों या परिवार में कोई समस्या है, तो आज आप उसे सुलझा सकते हैं। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
दिन में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। परिवार में, मेहमानों में या पड़ोस में आज कुछ समस्याओं का या समस्या पैदा करने वाले लोगों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से भी सावधान रहें। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
मन में कई तरह की चिंताएं आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपके मन में जो भी कार्य और जो भी कार्यक्रम है, उसे लेकर थोड़ा धैर्य रखें, लेकिन अटकते चले आ रहे महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने पर जरूर ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण और नई बात पता चल सकती है। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
दिन में कई तरह के काम आपके पास आ सकते हैं जिस कारण से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज अच्छे और रोचक लोगों का साथ मिल सकते है। लम्बी दोस्ती या गठबंधन आपके जीवन को नया मतलब प्रदान करेगा। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
नौकरी में भागदौड़ की स्थिति रहेगी। किसी भी तरह का धन से संबंधित जोखिम लेने से आपको बचना होगा। यह समय उन रिश्तों को समाप्त करने का है, जो काम नहीं कर रहे हैं। विवादों में विशेष रूप से कार्यस्थल पर कूटनीतिज्ञ बनें। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज के दिन आपके भाग्य में बढ़ोत्तरी लेकर आने वाला रहेगाा। आपके साथ कई सुखद घटनाएं घटेंगी। आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी महत्वाकांक्षाओं पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- हरा
अंक 9
पारिवारिक चिंताओं में आज का दिन व्यस्त रह सकता है। थोड़ी बहुत परेशानी आपके सामने आ सकती है। आज आप अपना मेलजोल और ज्यादातर समय उन्हीं लोगों के बीच बिताएं, जिनका साथ आपको पसंद हो। आपकी नौकरी के क्षेत्र में कुछ बदलाव होने जा रहा है। शुभ अंक- 25
शुभ रंग- गुलाबी