फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 18 December 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 18 Dec 2021 07:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1
आज आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। परिवार  के साथ कहीं जाने का अवसर मिल सकता है। लव पार्टनर कोई सरपराइज दे सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत शुभ नहीं है।  
शुभ अंक-3
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2
जीवन में थोड़ी स्थिरता आएगी। आज आप कोई नया कार्य शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। यदि यात्रा पर जाने का विचार है तो फिलहाल स्थगित कर दें। ट्रांसफर होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक - 10
शुभ रंग - सिल्वर

4 of 10
number
अंक 3
आज आपका समय परिजनों के साथ  बीतेगा। आपके बैंक बैलंस में वृद्धि होने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति को धन या कर्जा देने से पहले उस शख्स के बारे में अच्छी तरह से जान लें। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग-गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4
आज भाग्य की बजाय मेहनत पर भरोसा रखें। रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ें हैं तो घाटा सहना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर की तरक्की हो सकती है। 
शुभ अंक-6
शुभ रंग पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5
आज माता पिता का साथ मिलने की संभावना है। सीनियर से लाभ होगा। अपने लक्ष्य को सामने रख कार्य करें। पति-पत्नी में मतभेद हो सकता है।  
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6
आज आप कोर्ट कचहरी में फंस सकते हैं। कोई व्यक्ति धन का अपव्यय कर सकता है। निवेश से ज्यादा लाभ नहीं होने की सम्भावना है। यात्रा आपके हित में रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- नीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7
आज आपके नए विचार सबको पसंद आएंगे। ऑनलाइन गेमिंग में समय बीतेगा। प्रियतम से प्यारभरी बातें होंगी। लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल है। 
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम है। किसी काम के चलते इधर-उधर भटकना पड़ सकता है। बजट के अनुसार प्रॉपर्टी मिल सकती है। विद्यार्थी जनों को अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है।  
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी

 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9
कारोबार में आशानुरूप परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। हालांकि आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर आएगा। बॉस या पिता के मिजाज ठीक नहीं रहेंगे। घर में बच्चों से मतभेद हो सकता है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें