फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 14 जुलाई 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 14 Jul 2021 06:37 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक – 1
आज आप संसाधनों की कमी महसूस कर सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण तनाव में आ सकते हैं, जरूरत है अपनी भावनाओं को काबू करने की। पारिवारिक दृष्टि से समय साथ में है। एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
गलत संगत से दूर रहें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऑफिस या व्यापार में कुछ लोग जो आपसे जलते हैं। वह आपके विरूद्ध जा सकते हैं। सम्मानित लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 
शुभ अंक-1
शुभ रंग- गहरा लाल

4 of 10
अंक – 3
कार्यक्षेत्र में आज बॉस आपके कार्य पर नजर रखेंगा। इसलिए सावधानी से काम करें। आज कार्य से संबन्धित कुछ एक परेशानी सामने आ सकती है। प्रेम-प्रसंग व सोशल नेटवर्किग साइटस पर एक्टिव रहेंगे। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – गोल्डन



विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
कार्य-व्यापार के लिए सामान्य दिन रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। रिश्तेदारों से आज हर प्रकार के सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति में आज आपकी अहम भूमिका रहेगी। यात्रा करने का शौक है तो वह पूरा होगा।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – अल्ट्रा
विज्ञापन

6 of 10
अंक – 5
वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से आपसी संबंध सुधरेंगे। आपसी समझ बढ़ेगी। नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है। काम-काज की नए विकल्प खोजें गए आपके शिष्टपूर्ण व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगे।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

7 of 10
अंक – 6
आज किसी से झगड़ा हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशमय रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं, तो उसे ठीक से निवेश करें। नया विकल्प देखें। नौकरी में अस्थिरता आ सकती है।
शुभ अंक - 2 
शुभ रंग – पिंक

8 of 10
अंक – 7
कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के विवाद से बचें और राजनीति से दूर रहें। धार्मिक आयोजन कर सकते है। यात्रा लाभप्रद होगी। अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। प्रेमी से मन मुटाव रहेगा। 
शुभ अंक 6
शुभ रंग – ग्रे

9 of 10
अंक – 8
धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना घटित हो सकती है। पेट में विकार उत्पन्न हो सकता है। संतान की शिक्षा पर खर्चा हो सकता है। बच्चों का विद्या में मन लगेगा।
शुभ अंक –23
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आपको जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। फिजूल खर्ची पर नियन्त्रण रखें। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापार और प्रेम में सफलता मिलेगी। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप लोन ले सकते हैं।शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें