फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 जुलाई 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 13 Jul 2021 06:17 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। आपको धैर्य के साथ काम लेना चाहिए। अपने कार्य में आप निपुण हैं। बाधाएं तो आएंगी, लेकिन डरें नहीं, उसे दूर करने का प्रयास करें। किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदराना हरकत नहीं करें। विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। 
शुभ अंक -13
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
आज आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आज के दिन व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। नयी साझेदारी शुरू हो सकती है। दूसरों की सलाह पर काम न करें। सरकारी कार्यों में रूकावट आ सकती है।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- नीला

4 of 10
अंक - 3
विवाह योग्य जातकों का विवाह के लिये रिश्ता आ सकता है। किसी भी प्रकार की आलोचना से घबराएं बिना प्रेम से कार्य करें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की बातों का सम्मान करें और उनकी सलाह लें।
शुभ अंक-5
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। संतान की जरूरतों पर खर्च होगा। किसी के साथ अपनी गोपनीय बातें शेयर न करें। संभल कर फैसला लें। धन की स्थिति सुधरेगी बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज भाग्य आपके साथ होगा। घर पर ज्यादा समय व्यतीत होगा। प्रेमिका के लिए फूलों का गुलदस्ता ले जायें। रिश्तों में ताजगी आयेगी। बुजुर्गों का साथ मिलेगा। रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं, दिन मस्ती से कटेगा। प्रगति की राह पर अग्रसर हैं। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान से ख़ुशी की खबर प्राप्त होगी। छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। फिजूल खर्ची से बचें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जमीन—जायदाद से नुकसान हो सकता है। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – गुलाबी

8 of 10
अंक - 7
आज आप अपने परिवार को ज्यादा समय देंगें। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करना पड़ सकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बुखार या इनफेक्शन के कारण स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।
शुभ अंक-42
शुभ रंग – सिल्वर

9 of 10
अंक – 8
आर्थिक लाभ होगा। अध्ययन व अनुसंधान आदि कार्यो में आपकी रूचि रहेगी। यात्रा मंगलमय होगी। काम को निष्ठा व ईमानदारी आपकी तरक्की की राह बनेगी। संतान को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। अप्रिय घटना के प्रति सतर्क रहें।
शुभ अंक–14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
जीवन के प्रति सकारात्मक सोच रखें। आज नए दोस्त बनेंगे, जिनकी दोस्ती दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। संगीत में आपकी रूचि रचनात्मक प्रतिभा के बल पर सफलता के नए आयाम को स्पर्श करेगी। लॉटरी, सट्टा, शराब आदि का सेवन न करें। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें