फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 अक्तूबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 12 Oct 2021 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से सम्बन्धित सारे कार्य गति पकड़ेंगे। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
आज आपके व्यापारिक एवं आर्थिक क्षेत्र में कोई परेशानी आ सकती है। बच्चों का साथ आपको व्यस्त रखेगा। कुछ पुश्तैनी जायदाद के मामलों में उलझ सकते हैं।
शुभ अंक - 19 
शुभ रंग - हरा

4 of 10
number
अंक - 3
आपके परिवारिक जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन साथी से किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। कामकाज में ध्यान देना पड़ेगा।
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
Numerology - फोटो : pinterest
अंक - 4
कार्य में सफलता पाने के लिए आपको मन लगाकर कार्य करना होगा। आपका मनोबल मजबूत होगा। बुद्धि-विवेक से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
शुभ अंक - 11 
शुभ रंग - सफेद
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपके व्यापार के लिए नुकसान ओर असफलताएं मिल सकती है। आपकी मेहनत का फल देर से ही सही पर मिलेगा अवश्य। परीक्षा एवं इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। 
शुभ अंक - 42
शुभ रंग -  लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। मशीनरी पर खर्च हो सकता है। आपको पेट से संबंधित बीमारी परेशान रह सकते हैं। 
शुभ अंक - 10 
शुभ रंग - गोल्डन
 

8 of 10
number - फोटो : number
अंक - 7
नौकरी व्यापार कर रहे जातकों के लिए दिन सामान्य रहने के संकेत कर रहा है। परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - पीला

9 of 10
number - फोटो : number
अंक - 8
समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं से फायदा मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। घर के लिए फर्नीचर आदि की खरीदारी कर सकते हैं। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
कार्यक्षेत्र में आप अच्छा फैसला ले सकते हैं। जरूरत है समय के साथ बदलने और चलने की। काफी दिनों से अगर आप मानसिक तनाव की स्थिति झेल रहे थे, तो वह कम होगी। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग –  नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें