फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 12 December: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 12 Dec 2022 07:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
12 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
प्रतिबंध या जटिलता आपकी यात्रा की योजनाओं में दखल दे सकते है। यह नयी शुरुआत का समय है। धन का नुकसान या अनपेक्षित व्यय हो सकता है। आज आपका अधिकतर वक्त परिजन और कार्यालय के बीच में बीतेगा।
शुभ अंक-17 
शुभ रंग- सुनहरा 


विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2  
अपने परिवार के प्रति अधिक भावुक रहेंगे। कुछ खाली समय खुद के लिए निकालें। सोचें, समझें और अपनी समस्याओं को हल करें। किसी बुजुर्ग से सम्बन्धित समाचार आपको दुखी और अकेला महसूस कराएगी। चिंता न करे बदलाव ज़रूरी है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
ऐसे रिश्ते से बचें जो आपको धोखा देने की तलाश में हैं। अविश्वास की भावना कई बार उपयोगी हो सकती है, खासकर जब आप सबसे कमजोर होंगे। आज नए सम्बन्ध बनाने और व्यस्त रहने का योग है। 
शुभ अंक-7 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4  
अभी आप लोगों से मिलने-जुलने के मूड में हैं। बाहर जाएँ और दूसरों के साथ रहें। नए और लाभदायक कनेक्शन बनाने के लिए यह एक आदर्श समय है। चोरी या दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें और घर पर ध्यान दें। 
शुभ अंक-5 
शुभ रंग- नारंगी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5  
घरेलू परेशानियों से निपटने के लिए रिश्तेदरों की मदद लें। घर या व्यापार में नई परियोजनायों और कार्यों की शुरुआत होगी। अपनी मौजूदा वित्तीय स्थिति से संतुष्ट न होने की वजह से आप अधिक ज्ञान प्राप्त करना चाहेंगे।
शुभ अंक-9 
शुभ रंग- सफेद 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6  
अपने प्रतिस्पर्धियों की ईर्ष्या के लिए तैयार हो जाएँ। इस कड़ी मेहनत के बाद आपको आपके योगदान और मेहनत के लिए जाना जाएगा। अपनी सफलता का मज़ा ले किंतु अहंकार से दूर रहें। 
शुभ अंक-10 
शुभ रंग- पीला 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7  
जीवन में कई बाधाएं आ सकती हैं इसलिए मेहनती करना जारी रखने के लिए तैयार रहें। आज आप उदासीन महसूस करेंगे किंतु यह उदासीनता आपके मार्ग में आने वाली हर समस्या को दूर करने में मदद करेगी। 
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8  
इस समय आप आध्यात्मिक खोज के लिए खुद को ध्यानमग्न कर सकते हैं।  यात्रा करने या कुछ नया पढ़ने के अवसर को न गवाएं। कानूनी मामले आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन जल्द ही सौभाग्य आपके साथ होगा।
शुभ अंक-25 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
अपने प्रियजनों के लिए प्रेम और करुणा दोनों सुंदर अभिव्यक्तियाँ हैं। अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें बस ध्यान रखें कि किसी को भी ठेस न पहुंचे। आज गाडी ध्यान से चलाएं और हो सके तो सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। 
शुभ अंक-21 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें