फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 09 march 2022: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 09 Mar 2022 08:04 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
आपकी आध्यात्मिक खोज अभी एक नई दिशा ले सकती है। अपनी नयी अंतर्दृष्टि को व्यक्त करने के लिए रचनात्मकता का प्रयोग करें। रिश्तेदारों से बातचीत के लिए कूटनीति की ज़रूरत हो सकती है। 
शुभ अंक-17
शुभ रंग -नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
इस समय जब आप अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करेंगे तो आपको कार्य की उपलब्धियां याद आएंगी। फालतू खर्च करने के स्थान पर अपना उधार चुकाएं और अपना ध्यान वित्तीय स्वतंत्रता पर केंद्रित करें। इससे आप एक आज़ाद पंछी की तरह महसूस करेंगे।
शुभ अंक-8 
शुभ रंग -केसरिया 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
अभी आपका हर काम पूरा हो रहा है क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में है। अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। आप उन कामों का सामना कर सकते हैं तो आपके लिए चुनौतीपूर्ण और नए हैं। 
शुभ अंक-11 
शुभ रंग -जामुनी 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
अपनी अंतरात्मा, अस्तित्व और चेतना तीनों पर विचार करने के लिए अब सही समय है। धन सम्बन्धी मामलों के प्रति उदासीन न हों और कोई भी बड़े फैसले लेने से बचे। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग -बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
योजना बनाने में कुछ समय बिताएं ताकि आप अपने आने वाले कल को सुधार सके। असफल होना जीवन का एक हिस्सा है, असफल हो कर ही शिक्षा मिलती है।
शुभ अंक-15 
शुभ रंग -नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं। अपने दोस्तों और पड़ोसियों का समर्थन करें। उन्हें अभी आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है। 
शुभ अंक- 28 
शुभ रंग -सफेद 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके कैरियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। लोगों के साथ बातचीत आपको ऊर्जा और कौशल प्रदान कर सकती है। आराम करें और दूसरों की संगति का मज़ा लें।  
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग - काला

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
आपकी सामूहिक या संगठनात्मक गतिविधियां आपके परिवार और घरेलू जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर भी विश्वास नहीं कर सकते।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आप इस समय आर्थिक हानि से गुजर रहे हैं लेकिन यह केवल अस्थायी हैं। पैसे का अन्य स्त्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। जहाँ आप हैं वहीँ अपने लिए खुशियों को तलाशें, किन्तु बुराईयों से बचें।
शुभ अंक-31 
शुभ रंग - हरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें