फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 07 जून 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 07 Jun 2021 06:02 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
कार्य-व्यापार के लिए दिन बेहतर होगा। सरकारी नौकरी का योग बन रहा है परिवार की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लेमन

विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
रिश्तेदारों के माध्यम से नौकरी मिल सकती है। मैरिड लाइफ में तनाव रहेगा। प्रेम में असफलता मिल सकती है। घर में तनाव रहेगा। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – येलो

4 of 10
अंक - 3
नौकरी-व्यापार में परिवर्तन हो सकता है। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सलफता नहीं मिलेगी। बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
आपके ऊपर शत्रु हावी हो सकते हैं। आर्थिक मामले में सुधर आएगा। बॉस आज खुश होकर तारीफ कर सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत बेहतर रहेगी। 
शुभ अंक-10
शुभ रंग-बैंगनी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
आज भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। अचानक कोई काम शुरू न करें आपकी कल्पनाशक्ति बहुत अच्छी है। संगीत एवं कला में रूचि आपको प्रसंशा दिलायेगी। पारिवारिक समस्या किसी की मदद से सामान्य होगी। 
शुभ अंक- 42, 
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
बच्चों का परीक्षा परिणाम अच्छा हो सकता है। पुराने रूके हुये कार्य फिर गति पकड़ेंगे। म्यूच्यूअल फण्ड, कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है। खर्च की अधिकता रहेगी। 
शुभ अंक – 32
शुभ रंग – भूरा

8 of 10
अंक - 7
जमीन-जायदाद संबन्धी क्रिया कलाप में विलम्ब हो सकता है। आज आप कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। लव लाइफ में समस्या होगी। धर्म की तरफ झुकाव रहेगा और समय का पूरा आनन्द लेंगे। सोशल मीडिया में रिलेशन बनेंगे समय व्यतीत होगा। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
अंक – 8
सहकर्मी आप की बात नहीं मानेंगे। विद्यार्थियों के लिये परीक्षा में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिये दिन सामान्य रहेगा। प्रेमी जो विवाह के इच्छुक हैं उनका रिश्ता होने की सम्भावना है।
शुभ अंक - 1 
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से मतभेद व मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेमी के साथ दिन बिताएंगे। संतान के करियर, विवाह आदि को लेकर उत्सुकता रहेगी।
शुभ अंक 3
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें