फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 07 जुलाई 2021: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 07 Jul 2021 07:24 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक – 1
सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे। नौकरी में अचानक कोई तरक्की के लिए विकल्प मिल सकता है। नवयुवकों के यात्रा के योग है। जीवनसाथी के हर कार्य में सहयोग मिलेगा। भावनात्मक पारिवारिक संबंधो का ध्यान रखें। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
कार्य-व्यापार में लाभ मिलेगा। आप बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे। आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से हो सकती है जिससे व्यापार में वृद्धि हो सकती है। बच्चों से आपका मित्रता भरा व्यवहार रहेगा। 
शुभ अंक -10
शुभ रंग- पीला

4 of 10
number
अंक – 3
आज आपके प्रयास फलीभूत होंगे। सोशली आप एक्टिव रहेंगे। अपने परिवार के लिए इन्वेस्ट करेंगे। घर के लिये कोई उपकरण खरीद सकते हैं। अचानक खर्च हो सकता है। विवाह तय हो सकता है।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – सिल्वर
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। जिस वस्तु को हासिल करना चाहते थे, वह आपको मिलेगी। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। नौकरी में प्रतिस्पर्धा रहेगी।
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक – 5
आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा करते वक्त सावधान रहे दोस्तों की मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें। उचित कदम उठायें। पिता की तबीयत खराब हो सकती है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक – 6
आज किसी के साथ बहसबाजी हो सकती है। खुद पर नियंत्रण रखें। प्रेमियों के मध्य गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का स्कूल में नामांकन हो सकता है। नौकरी का आवेदन देने के लिये दिन उत्तम है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। 
शुभ अंक – 3
शुभ रंग – क्रीम

8 of 10
number
अंक – 7
आर्थिक हानि होने की संभावना है। भावनात्मक मुद्दे से निजात मिल सकते हैं। कला एवं संगीत के फिल्ड में सफलता मिल सकती है। शादीशुदा जोड़े विवाह के बंधन में हैं। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग लाइट- ब्लू

9 of 10
number
अंक – 8
जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रहे नहीं तो पेट खराब हो सकता है। आपकी बुद्धिमानी अच्छी योजना बनाने में मदद करेगी। जिससे आपको लाभ हो परिवार में खर्चे को लेकर विवाद हो सकता है। 
शुभ अंक - 49
शुभ रंग – ग्रे
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
कार्य-व्यापार के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय में विस्तार के लिये दिन शुभ है। नवीन कार्य की शुरूआत हो सकती है आसानी से लोगों को प्रभावित करपाएंगे। विदेश के योग बन सकते हैं। प्रेमी से मनमुटाव रहेगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें