फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 05 अक्तूबर 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 05 Oct 2021 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक - 1
कार्यक्षेत्र के लिए दिन उत्तम बीत सकता है। नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे।
शुभ अंक-9
शुभ रंग- क्रीम 
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक - 2
कार्यक्षेत्र के लिए आज आप थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। धन की आवश्यकता पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी समस्याएं आयेंगी लेकिन आप समझदारी और चतुरता से उन्हें संभाल लेंगे। 
शुभ अंक- 12
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
सीनियर आपके ऊपर नजर बनाए रखेंगे। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक - 4
आज का दिन आपके लिए अच्छा बीत सकता है। किसी वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी का साथ प्रेम और रोमांस बन रहेगा। रूके काम पूरे होंगे। रिश्तों को लेकर दुविधा में पड़ सकते हैं। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। संपत्ति से संबन्धित मामलों में जिम्मेदारी से काम लें। कार्य की अधिकता के कारण आज आप अपनों के लिए समय कम निकाल पाएंगे। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
कोर्ट से संबन्धित मामले एवं सरकारी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सेहत के लिहाज से दिन बहुद ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग - लाल

8 of 10
number
अंक - 7
नई नीतियां आपको आर्थिक लाभ दिलाएंगी। आज परिवार के साथ छोटी-छोटी यात्राएं कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिये आवेदन भरने के लिये दिन शुभ है। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – नीला

9 of 10
number - फोटो : number
अंक - 8
घरेलू कलह का सामना करना पड़ सकता है। करियर एवं व्यक्तिगत जीवन में अहम को न आने दें। दोनों में सामंजस्य रखने का प्रयास करें।
शुभ अंक – 13 
शुभ रंग – नांरगी
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक - 9
कार्यक्षेत्र में किसी को लेकर मन विचलित है। लेकिन आज आपको ध्यानपूर्वक काम करने की जरूरत होगी। ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें