फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 04 सितंबर 2021: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 04 Sep 2021 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : अमर उजाला
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
आज यात्रा पर निकल सकते हैं। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में होंगे। मन अभी खुश नहीं है। नौकरी आदि की संभावना कम है। आपकी परिवार को एक साथ करने की कोशिश रंग लाएगी। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – लाल


विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2 
निजी जीवन को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कोई शत्रु आपको बदनाम कर सकता है। सतर्क रहें। बॉस से तरक्की के लिये बात करने के लिए उपयुक्त दिन है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - हरा

4 of 10
number
अंक - 3
किसी परिवार के सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। छोटी यात्रा पर जा सकते है। काम का बोझ बहुत ज्यादा होगा और कार्य में मन नहीं लगेगा। अपने समय का सदुपयोग करें। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - बैंगनी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
बच्चों की शिक्षा की परेशानी रहेगी। जमीन जायदाद से बैंक बैलंस में बढ़ोतरी हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा। लव पार्टनर को मिलने का मौका मिलेगा। 
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – वाईलेट।
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
अपने प्रेम के संबंधो को बढ़ाए और बनाए। भाई-बहन के साथ जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है। किसी सही जगह धन निवेश करने से फायदा मिलेगा। आलस के कारण कार्य को हाथ से जाने न दें। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – ग्रे`
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
वाहन आदि खरीद सकते हैं। कुछ जातकों की पर्सनल लाइफ में बड़े बदलाव आएंगे। ऑफिस में तारीफ मिलेगी। आपके द्वारा किये गये कार्यों को सराहा जायेगा। 
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – पिंक

8 of 10
number
अंक - 7
विभिन्न स्रोतों से इनकम आपकी आर्थिक स्थिति के लिए यह जरूरी है। अपने प्रेमी को समय दें। अगर आप अपनी नौकरी या कार्य से खुश नहीं हैं तो आने वाले समय में नए मौके बन सकते है। 
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – चोकलेट

9 of 10
number
अंक – 8
कार्यक्षेत्र के लिए मिलाजुला रहेगा। घर की मरम्मत करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की चिंता रहेगी। जमीन जायदाद का लेन-देन हो सकता है। 
शुभ अंक - 1
शुभ रंग – लाइट ब्लू।
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
किसी प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए या बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए दिन उपयुक्त है। प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। लोन आदि के लेन-देने में परेशानी आ सकती है। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें