फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 02 Oct 2024 07:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
02 अक्तूबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
काम में नाकामयाबी से आप अपनी स्थिति या अपने रोजगार की जगह का मूल्यांकन कर सकते हैं। अस्थायी चुनौती को अपनी छवि का नुकसान न करने दें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आय का एक और स्रोत आपका इंतज़ार कर रहा है। अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें और खुद को हानि पहुंचाने वाले व्यवहार से बचें। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
यह समय अपने मासिक बजट का संतुलन बनाए रखने का है। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना आज आपको अच्छा लगेगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अपने दादा दादी या बुजुर्गों से मिलने-जुलने के लिए समय निकालें। वे आपको उन आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने में मदद कर सकते हैं जिन्हें आप ढूंढ रहे हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज आप जिस ऊर्जा को महसूस करेंगे वो आपको आकर्षण का पात्र बनाएगी। अहंकार न करें क्योंकि यह आपको सफलता में बाधा बन सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज धन आपकी प्राथमिक चिंता का विषय होगा। आय का कोई नया स्त्रोत आपकी प्रतीक्षा कर रहा है जिससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
काम में आपकी रचनात्मक सोच से कुछ शानदार परिणाम सामने आए हैं। अपने प्रयासों के लिए पुरस्कारों की भी अपेक्षा रख सकते हैं। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
परोपकार, सामाजिक कार्य और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करना आज आपको सुकून देगा। कार्यस्थल में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
व्यवसाय में मिलने वाली प्रशंसा और प्रतिष्ठा का आनंद लें। खुद में और अपने उद्देश्यों में विश्वास आपको सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें