फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार को कौन सा अंक और रंग रहेगा आपके लिए शुभ

Fri, 02 Aug 2024 09:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपका अपने साथी के साथ प्रेम  बना रहेगा। काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग-  पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा। काम का तनाव बना रहेगा।
शुभ अंक-20
शुभ रंग- लाल

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं।
शुभ अंक- 49
शुभ रंग-  हल्का हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
किसी काम को पूरा करने के लिए दादा या दादा जी जैसे किसी व्यक्ति का समर्थन मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक-22
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
कुछ नए संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। पिताजी की मदद से आप अपने मानसिक तनाव को थोड़ा काम कर सकते हैं।
शुभ अंक- 89
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
जीवनसाथी के साथ किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। निवेश के लिए किसी नई योजना में धन लगा सकते हैं।
शुभ अंक-04
शुभ रंग- संतरी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
किसी पुराने काम को लेकर तनाव बना रहेगा। कोई साथी करियर की ग्रोथ में आपकी मदद कर सकती हैं। धन निवेश न करें।
शुभ अंक- 66
शुभ रंग- जामुनी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।
शुभ अंक-66
शुभ रंग- आसमानी रंग
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
नौकरी में आ रही परेशानी समाप्त होगी। आपके प्रयास का आज संपूर्ण फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की भी हो सकती है।
शुभ अंक-77
शुभ रंग- बैंगनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें