फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 जून 2021: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 01 Jun 2021 07:13 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
निजी अथवा सार्वजनिक जीवन में किसी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपने अहंकार को हावी नहीं होने दें। व्यापार में परिवर्तन लाने की योजना बना सकते हैं।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम

विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
घर के कामकाज और जरूरतों के ऊपर आज अत्यधिक खर्च होगा। अपनी संवाद शैली से आप ऑफिस में अपने बॉस का दिल जीत लेंगी। मानसिक शांति रहेगी। बच्चों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - नीला

4 of 10
अंक - 3
निजी जीवन में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। किसी मित्र से बात करके अच्छा महसूस होगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। नौकरी में आने वाली विघ्न और बाधाएं कम होंगी।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
अपनी वाणी में नियंत्रण रखें। आपकी कोई बात किसी के दिल को चुभ सकती है। आलस्य हावी रहेगा, जिस कारण कार्य के समय सीमा में पूरा होने में संदेह है। कार्य स्थल का बदलाव होने की संभावना है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – जामनी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
कार्यस्थल पर दूसरों की बजाय खुद पर भरोसा रखें। अपने लक्ष्यों को पाने की योजना बनाएं। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
शेयर बाजार में दीर्घकालिक निवेश से फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। माता–पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – नीला

8 of 10
अंक - 7
अपने कार्य को लेकर मन में असंतोष की भावना रह सकती है। मन को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र करें। हो सके तो आज लोन लेने से बचें। कुछ दिनों के बाद प्लान करें।
शुभ अंक - 11
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
अंक – 8
वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनेंगे। घर परिवार पर खर्चा बढ़ सकता है। बातचीत में संतुलन बॉस को प्रभावित करेगा। सम्मान मिल सकता है। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। धनलाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास जीवन में तरक्की लाएगा। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें