फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 31 मई 2021: सोमवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 31 May 2021 07:20 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
अंक - 1
नौकरी में अड़चने आ सकती हैं। यात्रा करते समय सावधान रहें। सरकारी काम बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है।   
शुभ अंक - 23
शुभ रंग – बैंगनी
विज्ञापन

3 of 10
अंक – 2
कार्य-व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। जीवनसाथी इस काम में आपकी मदद करेगा। 
शुभ अंक - 15
शुभ रंग - हरा

4 of 10
अंक - 3
आर्थिक स्थिति के लिए दिन अच्छा है। आज धन प्राप्त हो सकता है। इस समय सावधानी से वाहन चलाएं और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। 
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन

5 of 10
अंक – 4
कार्यक्षेत्र में काम नहीं बनने से निराश हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। लेकिन विवाद को आगे बढ़ने ना दें।
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – नारंगी
विज्ञापन

6 of 10
अंक - 5
परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।  
शुभ अंक – 18
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

7 of 10
अंक - 6
आज किसी व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। मित्रों का साथ मिलेगा। चुगलखोरों से सावधान रहें।  
शुभ अंक – 7
शुभ रंग – लाल

8 of 10
अंक - 7
आज मन की मुराद पूरी होने की संभावना है। अच्छे परिणाम पाकर मन को तसल्ली होगी। लेकिन यदि किसी को धन उधार दे रहे हैं तो सोच-समझकर कर दें।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
अंक – 8
कार्यक्षेत्र में अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। उनके कुचक्र में न आएं। समाजहित के कार्यों में मन लगेगा।  
शुभ अंक – 8
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

10 of 10
अंक – 9
धन मिलने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। वहीं व्यापार स्थल में बदलाव आ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें