फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं इन तीन मूलांक के लोग, चालाकी और हाजिर जवाबी का रखते हैं हुनर

Fri, 06 Jun 2025 01:24 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे मिलने वाला हर व्यक्ति खुद ही उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। इन विशेष मूलांकों वाले लोगों में एक अलग ही प्रकार का आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व देखने को मिलता है।
विज्ञापन
1 of 5
चालाकी और हाजिर जवाबी का हुनर रखते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : adobe stock
Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे होते हैं, जिनसे मिलने वाला हर व्यक्ति खुद ही उनकी ओर आकर्षित हो जाता है। इन विशेष मूलांकों वाले लोगों में एक अलग ही प्रकार का आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व देखने को मिलता है। ये लोग अपने अंदाज, बातचीत की कला और रहस्यमयी स्वभाव से दूसरों का दिल जीत लेते हैं। इनके पास संवाद की ऐसी कला होती है जिससे लोग इनसे सहज ही जुड़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि ये मूलांक कौन से हैं...
 

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

Numerology: इन तारीखों को जन्मे लोगों का केतु से है गहरा संबंध, बदल देता है किस्मत

विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 1 - फोटो : amarujala
मूलांक 1
इस मूलांक का संबंध सूर्य से होता है, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और ऊर्जा का प्रतीक है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। जब ये किसी सभा या कमरे में प्रवेश करते हैं तो सबकी निगाहें इन पर टिक जाती हैं। इनकी आवाज में दम और बॉडी लैंग्वेज में रोब झलकता है। इनकी नेतृत्व शैली दूसरों को प्रेरित करती है। इनके लिए बिजनेस, प्रशासन, राजनीति और रचनात्मक क्षेत्र बहुत अनुकूल रहते हैं। प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पण करना इनके लिए लाभकारी रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
मूलांक 5 - फोटो : amarujala
मूलांक 5
मूलांक 5 का स्वामी ग्रह बुध होता है, जो तर्क और संवाद कला का प्रतिनिधि है। जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ हो, वे इस अंक से प्रभावित माने जाते हैं। ये लोग बेहद चतुर, तेज-तर्रार और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में माहिर होते हैं।इनकी बातों में इतना आकर्षण होता है कि सामने वाला व्यक्ति इन्हें सुनता ही रह जाता है। इनकी बुद्धिमानी और हाजिरजवाबी से लोग इन पर भरोसा करने लगते हैं। यह मूलांक नए-नए विचारों और बदलावों का प्रतीक है।

4 of 5
मूलांक 5 - फोटो : adobe stock
ये हमेशा कुछ अलग और नया करने की सोच में रहते हैं। एडवेंचर और रिस्क लेना इन्हें पसंद होता है। इनका खुला स्वभाव, स्वतंत्र सोच और मजाकिया अंदाज लोगों को इनकी ओर खींच लाता है। ये दूसरों को अपने प्लान में शामिल करना बखूबी जानते हैं।
 

Numerology: सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इस मूलांक के लोग, जानिए आपके लिए कौन है परफेक्ट पार्टनर

Numerology: यह तीन अंक होते हैं बेहद प्रभावशाली, दिलाते हैं भरपूर पैसा और शोहरत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूलांक 7 - फोटो : amarujala
मूलांक 7
मूलांक 7 वाले लोग अपनी गहराई, सोच और आत्मचिंतन के लिए पहचाने जाते हैं। जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, वे इस मूलांक के अंतर्गत आते हैं। इस मूलांक का संबंध केतु ग्रह से होता है, जो रहस्य, अध्यात्म से जुड़ा है। ये लोग ज़्यादा बोलने के बजाय अपने शांत और गंभीर स्वभाव से ही गहरी छाप छोड़ते हैं। इनकी चुप्पी में एक रहस्य और गहराई होती है, जो लोगों को इनकी ओर खींचती है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें