फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जन्मतिथि के अनुसार चमकाएं भाग्य, आसानी से बनें धनवान

Tue, 22 Nov 2016 11:41 AM IST
राकेश झा / टीम डिजिटल, अमर उजाा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
ज्योतिषि में अंकों का अपना महत्तव है। 1 से लेकर 9 तक सभी अंकों की अपनी विशेषता है। इसके माध्यम से ना ही सिर्फ आप अपना आज जान सकते हैं बल्कि अपने भविष्य के बारे में भी जान सकते हैं। आपके अंक आपके स्वभाव से लेकर आपके व्यक्तित्व तक को बता सकते हैं। यह अंक आपको अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार मिलते हैं। आपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के माध्यम से आप धनवान बन सकते हैं और अपना भविष्य संवार सकते हैं।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

2 of 10
अगर आपकी जन्‍मत‌िथ‌ि 1, 10, 19 या 28 है तो आपका जन्‍मांक 1 बनता है। आप अपने आस-पास के वातावरण से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। अपनी किस्मत को अच्छा बनाने के लिए आप सोमवार को मीठा खाना शुरू कर दें। रोज सुबह 'ओम ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' का जप करें। माणिक्‍य पहनना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

3 of 10
जिन लोगों कि जन्‍मत‌िथ‌ि  2, 11, 20, 29 है उनका जन्मांक 2 कहलाएगा। इन लोगों को सोमवार के दिन उपवास रखना चाहिए। जो लोग इस दिन उपवास नहीं रख पा रहें हैं वो  कोशिश करें कि इस दिन नमक ना खाएं। मोती या चंद्रकांता रत्न पहनना इनकी किस्मत चमका सकता है। 'ओम स्रां स्रीं सौं सः चन्द्रमसे नमः' का जाप करें।

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

4 of 10
3, 12, 21 या 30 तारीख को जिनका जन्मदिन आता है उनका अंक 3 बनता है। इन लोगों को गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए तथा बृहस्पति भगवान की पूजा करनी चाहिए। पुखराज पहनने से आपकी किस्मत चमक सकती है। 'ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

5 of 10
4, 13, 22, 31 तारीख को जन्में लोगों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। Onyx रत्न पहनने से आर्थिक स्थिरता मिलेगी। सफलता के लिए 'ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

6 of 10
जिनकी जन्मतिथि 5, 14, 23 को पड़ती है उनको हर बुधवार गाय को घास या गुड़ खिलाना चाहिए। गणेश स्त्रोत का जाप करने से इन्हें सफलता मिलेगी। आपका शुभ रत्न प्न्ना है। धनलाभ के लिए 'ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

7 of 10
6, 15, 24 को जन्में लोग को गुरुवार को चीनी से बनी कुछ चीजें खानी चाहिए और लक्ष्मी स्त्रोत का उच्चारण करना चाहिए। ऐसा करने से उनकी आर्थिक हालत मजबूत होगी। Turqoise रत्न पहनना इनके लिए लाभदायी होगा। 'ओम द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः' का जाप करें।

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

8 of 10
जो लोग 7, 16 या 25 तारीख को अपनी जन्मतिथि मनाते हैं उन्हें काले कुत्ते को आटे से बना खाना खिलाना चाहिए। भगवान शिव की पूजा करने एवं उनका जलाभिषेक करने से अच्छे फल मिलेंगे। समृद्धि के लिए 'क्रां, क्रीं, कौं, सः केतवे नमः' मंत्र का उच्चारण करें।

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

9 of 10
8, 17 या 26 को जो लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं उनका जन्‍मांक 8 होता है। इन्हें ध्यान से पीपल के पेड़ के नीचे घी का दिया जलाना चाहिए। शनि कि पूजा करनी चाहिए और मदिरा एवं तामस‌िक भोजन से दूर रहना चाहिए। नीलम पहनना इनको अच्छे फल दिला सकता है। 'ओम प्रन प्रिन प्रौन साह शनेशराय नम:' मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

अपनी जन्‍मत‌िथ‌ि के अनुसार चमकाएं भाग्‍य, आसानी से बनें धनवान

10 of 10
9-
9, 18 या 27 जन्मतिथि वाले लोगों को हनुमान चालिसा का ध्यान से पाठ करना चाहिए साथ ही हर मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करनी चाहिए। मूंगा रत्न पहनने से इनको आर्थिक लाभ मिलेगा। 'ओम भ्रां भ्रीं भ्रौं सः भौमाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें