फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 3: जीवन में सफल लेकिन प्यार में कमजोर होते हैं मूलांक 3 के जातक, जानें कैसी होती है इनकी लव लाइफ

Wed, 03 Dec 2025 03:31 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mulank 3 Love Life: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोगों का प्रेम जीवन कैसे होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Mulank 3 Love Life - फोटो : Adobe
Mulank 3 Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्मांक से उसके स्वभाव, विशेषताओं, शुभ रंग और शुभ दिनों का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक का अपना अलग महत्व माना गया है। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 बनता है। आइए जानते हैं कि मूलांक 3 वाले लोगों का प्रेम जीवन कैसे होता है।

Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
Mulank 1 Love Life: प्यार के लिए दुनिया बदलने की क्षमता रखते हैं मूलांक 1 वाले लोग, जानें कैसा होता है इनका प्रेम जीवन
 
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 3 वालों का स्वभाव - फोटो : freepik
मूलांक 3 वालों का स्वभाव
मूलांक 3 पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव माना जाता है, जिसे सभी ग्रहों का गुरु कहा जाता है। इस अंक वाले लोग आत्मसम्मान को बेहद अहम मानते हैं और किसी के आगे आसानी से नहीं झुकते। इन्हें अपने जीवन में दूसरों का अनावश्यक हस्तक्षेप बिल्कुल पसंद नहीं आता और ये किसी पर निर्भर रहना भी नहीं चाहते।

2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 5
रिश्तों में आती हैं कई बाधाएं - फोटो : freepik
रिश्तों में आती हैं कई बाधाएं
विशेषज्ञों का मानना है कि मूलांक 3 वाले लोगों को प्रेम और वैवाहिक जीवन में अक्सर कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। इनके प्रेम संबंध लंबे समय तक स्थिर नहीं रह पाते और जीवनसाथी या पार्टनर के साथ मतभेद उत्पन्न होते रहते हैं। कई बार इन्हें रिश्तों में विश्वासघात का सामना भी करना पड़ता है, जिसके चलते संबंध टूट भी जाते हैं। 

Numerology: इस मूलांक के जातकों को माना जाता है भाग्यशाली, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता

4 of 5
रिश्तों में आती हैं कई बाधाएं - फोटो : adobe stock
मूलांक 3 के लोगों की खास बात ये होती है कि ये संबंधों को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बार इन्हें धोखे का अनुभव होता है। इतना ही नहीं मूलांक 3 वाले व्यक्तियों का विवाह अधिकतर मामलों में देर से होने की संभावना भी रहती है। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि यदि एक बार यह किसी से प्यार कर लें तो उसे ही अपना जीवन साथी बनाने की चाह रखते हैं और कई मामलों में यह कामयाब भी होते हैं। 

Numerology: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां बनती हैं सरकारी ऑफिसर, कमाती हैं खूब नाम
Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उसे ही जीवनसाथी बनाना चाहते हैं जिसे दिल से चाहते हैं - फोटो : adobe stock
उसे ही जीवनसाथी बनाना चाहते हैं जिसे दिल से चाहते हैं
मूलांक 3 के व्यक्ति अपने प्रेम को बेहद गंभीरता से लेते हैं और जिससे भी मन से प्यार करते हैं, उसी को जीवनभर के साथी के रूप में अपनाना चाहते हैं। हालांकि इनके रिश्ते सच्चे और गहरे होते हैं, फिर भी कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में धोखे का सामना करना पड़ता है।

Mulank 4 Personality: राहु के जबरदस्त प्रभाव में होते हैं मूलांक 4 वाले, जानें कैसा होता है इनका जीवन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें