फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 03 December: मूलांक 3 और 6 वालों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल

Wed, 03 Dec 2025 12:46 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
03 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
03 December Ka Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Shani Dev: साल 2026 में इन राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, मिलेगी अपार सफलता
उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।
इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है। चलिए, जानते हैं आज का पूरा दिन 1 से 9 तक के सभी मूलांकों के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आपकी मेहनत को नई पहचान मिलेगी और जो बाधाएं सफलता में आ रही थीं, वे दूर होंगी। लंबे समय से रुकी योजना पूरी होने की संभावना है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी

विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 2
व्यापार और करियर के लिहाज से समय अनुकूल है। निर्णय लेने में सतर्क रहें और समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 52
शुभ रंग: सिल्वर

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 3
आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना फिलहाल टालें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: वायलेट

विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 4
आज किसी वाद-विवाद में न पड़ें। व्यापार में धैर्य रखें और निवेश करते समय सतर्क रहें। व्यवहार में सतर्कता रखें ताकि रिश्ते खराब न हों। टेंशन बनी रह सकती है।
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: ग्रे

विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 5
जीवनसाथी के साथ नए काम की शुरुआत होगी। परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक सोच के लिए समय निकालें। करियर संबंधी सलाह अनुभवी से लें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 6
नए वित्तीय निवेश की योजना बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। माता-पिता का सम्मान करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 7
आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। जीवन में आए बदलाव को स्वीकार करें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे, पर लोग इसे अलग समझ सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 8
अपनी क्षमताओं का मूल्यांकन करें। धार्मिक यात्रा की तैयारी संभव है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम न मिलने से हल्की टेंशन रहेगी। परिवार में नई वस्तु का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक: 31
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala

अंक 9
आज किसी जोखिम भरे काम से बचें। व्यवसाय और परिवार के मामलों में मधुर व्यवहार रखें। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी रहेगी। संतान को किसी पुरस्कार या उपलब्धि की संभावना है।
शुभ अंक: 63
शुभ रंग: हरा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें