फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Date of Birth: आत्मविश्वास से भरे होते हैं इस तारीख के जन्मे लोग, हर जगह मिलता है इन्हें सम्मान

Wed, 28 May 2025 12:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Lucky Date of Birth: आपने अक्सर आसपास उन लोगों को देखा होगा, जो अपने कार्य के प्रति आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए नकारात्मक विचारों से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : अमर उजाला
Lucky Date of Birth: आपने अक्सर आसपास उन लोगों को देखा होगा, जो अपने कार्य के प्रति आत्मविश्वासी होते हैं। ये लोग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखते हुए नकारात्मक विचारों से दूर रहते हैं। खास बात यह है कि ये लोग हर क्षेत्र में सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके अलावा करियर में सफलता हासिल करते हुए यह दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। अंक ज्योतिषियों के मुताबिक इन लोगों पर सूर्य का प्रभाव माना जाता है, क्योंकि वह आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व क्षमता के कारक है। अक्सर मूलांक 1 के लोगों पर वह मेहरबान रहे हैं। आइए इस मूलांक के गुणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : adobe stock
मूलांक 1
किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी सूर्य है, जो जीवन शक्ति का प्रतीक है। 
शुभ तारीख-1,2,3
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिन- रविवार
विज्ञापन

3 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : adobe stock
मूलांक 1 वाले कैसे होते है ?
अंक ज्योतिषियों के मुताबिक मूलांक 1 के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन लोगों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होती है। इस मूलांक वालों की नेतृत्व क्षमता शानदार होती हैं, जिसके चलते ये अपना हर फैसला सही समय पर सही तरीके से लेते हैं।

4 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : adobe stock
कार्यों के प्रति ईमानदार रहते हैं। यही कारण है कि इनका समाज में प्रभाव बना रहता है। ये लोग निडर भी होते हैं। जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों से ये घबराते नहीं बल्कि हंसकर सामना करते हैं। आमतौर पर तारीफ सुनना इन्हें बहुत पसंद होता है। परंतु ये लोग गुस्सा भी जल्दी हो जाते हैं। इनका गुस्सा बहुत तेज होता है जिसका जोखिम ये खुद उठाते हैं।

Numerology: इन तारीखों को जन्मे लोगों का केतु से है गहरा संबंध, बदल देता है किस्मत

विज्ञापन

5 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : adobe
मूलांक 1 के लोग सरकारी नौकरी, राजनीति और चिकित्सक क्षेत्र में अधिक रुचि रखते हैं। इन लोगों की बोलने की कला बेहतर होती है। वाणी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। सभी जगहों पर ये खुद को उसके अनुकूल ढाल लेते हैं। इस मूलांक के लोग स्वाभिमानी भी बहुत होते हैं। ये लोग रिश्तों के प्रति वफादार रहे है। दोस्ती में इन लोगों को धोखा मिल जाता है परंतु ये प्यार और समझदारी दिखाते हुए ही आगे बढ़ते हैं। 

Numerology: दिल के बड़े साफ होते हैं इस मूलांक के लोग, करियर में बनाते हैं अलग पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lucky Date of Birth - फोटो : adobe stock

सूर्य की विशेष कृपा और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए आप इन मंत्रों का जप करें।

  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
  • ॐ प्रभाकराय नमः।
  • ॐ मित्राय नमः।
  • ॐ उषाकराय नमः।
  • ॐ भानवे नमः।
  • ॐ दिनमणाय नमः।
  • ॐ मार्तंडाय नमः।

Numerology: इस तारीख के जन्मे लोगों पर मेहरबान रहते हैं बजरंगबली, बिजनेस और करियर में करते हैं तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें