फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 8 वालों के कामकाज में रुकावट आ सकती है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 28 May 2025 07:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाला रहेगा। आप अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से सराहना मिलेगी और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। हालांकि, अहंकार या एकतरफा फैसलों से बचें, नहीं तो रिश्तों में खटास आ सकती है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपका मन आज भावनाओं से भरा रहेगा। रिश्तों को लेकर थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से सबकुछ संभल जाएगा। किसी अपने से दिल की बात साझा करने से मन हल्का होगा। सिंगल लोगों के लिए दिन रोमांटिक प्रस्ताव का संकेत दे सकता है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला 
 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
धर्म, शिक्षा और समाजसेवा की दिशा में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज का दिन आत्मविकास के लिए अनुकूल है। आपके विचारों और सलाहों को लोग गंभीरता से लेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति की संभावना बन रही है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन मेहनत और संघर्ष का हो सकता है, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। कुछ योजनाओं में देरी संभव है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से संपर्क होने की संभावना है, जो किसी रुकी योजना को आगे बढ़ा सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
आपका मन आज यात्रा, परिवर्तन और नये अनुभवों की ओर आकृष्ट रहेगा। व्यापार और संचार से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। दिन तेजी से बीतेगा, और आप नई चीजें सीखने को उत्साहित रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए किसी नए व्यक्ति से परिचय हो सकता है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आज का दिन प्रेम, सुंदरता और भावनात्मक जुड़ाव के लिए अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और अपने आसपास की चीज़ों को सजाने-संवारने की प्रेरणा मिलेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7
आज आप भीतर से थोड़ा अलगाव या अकेलापन महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह आत्मचिंतन और आत्मविकास के लिए अनुकूल समय है। ध्यान और योग में रुचि बढ़ सकती है। किसी गहरे प्रश्न का उत्तर मिलने की संभावना है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
कामकाज में थोड़ी रुकावट या देरी संभव है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्चों से बचें। आज पुराने कर्ज या लेन-देन से जुड़ी कोई राहत मिल सकती है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: नीला-काला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आज आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार रहेगा। साहसिक निर्णय लेंगे और उसका सकारात्मक असर दिखेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल 



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें