फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी 2017: 8 अंक का भगवान श्रीकृष्ण से है विशेष संबंध,जानिए कैसे

Mon, 14 Aug 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 9
हिन्दुओं के लिए कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार का बहुत महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के अष्टमी पर आधी रात को हुआ था। कृष्ण जन्म के दौरान 8 अंक का जो संयोग बना उसमें कई रहस्य छुपे हैं। भगवान श्रीकृष्ण का 8 अंक से विशेष संबंध है। आइए जानते है कि भगवान श्री कृष्ण इस विशेष अंक से क्या संबंध है।

यह भी पढ़े- जन्माष्टमी 2017: इस कारण से भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है माखन मिश्री और 56 भोग 
विज्ञापन

2 of 9
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने की कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को महानिशीथ काल में वृष लग्न में हुआ था। उस समय चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में भ्रमण कर रहे थे।भगवान श्री कृष्ण की जन्मकुंडली में राहु को छोड़कर सभी ग्रह अपनी स्वयं राशि अथवा उच्च अवस्था में स्थित थे। 
विज्ञापन

3 of 9
कृष्ण जन्म के दौरान आठ का जो संयोग बना उसमें कई रहस्य छुपे हैं। श्री कृष्ण का जन्म रात्रि के सात मुहूर्त निकलने के बाद आठवें मुहूर्त में हुआ। तब रोहिणी नक्षत्र तथा अष्टमी तिथि थी जिसके संयोग से जयंती नामक योग बन रहा था। यह भी पढ़े- भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ रखें ये 4 चीजें, मिलेगी विशेष कृपा

4 of 9
भगवान कृष्ण के रूप में विष्णु जी ने इस धरती पर 8वें अवतार लिया था इसलिए 8 का अंक भगवान कृष्ण के लिए विशेष महत्व रखता है।
विज्ञापन

5 of 9
कंस का वध करने के लिए भविष्यवाणी हुई थी कि उसका नाश देवकी और वासुदेव की आठवीं संतान करेगी और अंत में भगवान कृष्ण ने अपने मामा कंस का सर्वनाश किया था।
विज्ञापन

6 of 9
श्री कृष्ण जी की आठ पत्नियां थी, जिन्हें अष्यभार्या का नाम दिया गया था। इसके आलावा भगवान श्रीकृष्ण ने 16,100 रानियो से विवाह किया था और इन 16100 रानियों का योग 8 आता हैं।
विज्ञापन

7 of 9
भगवत गीता जो भगवान कृष्ण के उपदेश हैं, उसके आठवें अध्याय का आठवां श्लोक “परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्‌। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे” को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है।

8 of 9
 भगवान कृष्ण करीब 125 साल तक जिंदा रहे और इस अंक का योग भी 8 आता है।
 
विज्ञापन

9 of 9
अंकशास्त्र में 8 का अंक शनिदेव का अंक माना जाता है इसलिए शनिदेव और भगवान कृष्ण का विशेष संबंध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें