फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 28 जुलाई: मंगलवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Tue, 28 Jul 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 28 July 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आज के दिन व्यापारी जन क्रय-विक्रय में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी साख को बरकरार रखने के लिए कुछ भी करेंगे। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। आप के हाथों कुछ ऐसा कार्य सम्पन्न होगा जिसके कारण सम्मान मिल सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग - नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
सरकारी क्षेत्र में लंबित पड़े कार्य एक बार फिर गति पकड़ेंगे। मान-सम्मान व यश-कीर्ति में बढ़ोत्तरी होगी। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। कोई नया कान्ट्रेक्ट या एग्रीमेंट हो सकता है। रुपये पैसों की कमी रहेगी। 
शुभ अंक - 4
शुभ रंग -  हरा

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
आप इस समय ज्ञानार्जन व कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई मांगलिक अवसर सम्पन्न हो सकता है। व्यवसाय में कोई प्रतिद्वन्दी सामने आयेगा जो कि परेशानी खड़ी कर सकता है। 
शुभ अंक – 26
शुभ रंग – गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज हो सकता है बॉस आपके बुद्धिमता की परीक्षा ले। सारा समय कुछ नया करने में जायेगा। किन्तु सफलता मिलने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने आपमें कुछ चिन्तन मनन करेंगे। परिवार में खुशियों भरा वातावरण रहेगा। व्यापार में लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
आज आपको किसी रिश्तेदार से संबन्धी कोई अप्रिय व अशुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार व कारोबार में संभल कर निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। यात्रा हो सकती है और यात्रा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। प्रेम-प्रसंगों में सोच समझकर फैसला लें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। किसी से बिना बात ही उलझ पड़ने की सम्भावना है। आपको धैर्य व संतोष से काम करना चाहिए। मित्र एवं सहयोगियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रमोशन संबंधी रूपरेखा बनेगी। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – भूरा 

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z 
म्यूचुअल फण्ड आदि से धन प्राप्ति की संभावनाएं प्रबल है। बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के पूर्ण आसार हैं। नया इन्वेस्टमेंट अभी नहीं करें, नये कार्यों में हानि होने की सम्भावना है। घर-परिवार में वातावरण थोड़ा सा तनाव पूर्ण रहने की संभावना है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – हरा 

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
अचानक हानि का योग है। कुछ लोगों के पैर में चोट लगने की संम्भावना है। कहीं शादी विवाह जैसे कार्यक्रम में आप व्यस्त रह सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सैर सपाटे को जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये उपयुक्त दिन है। 
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज के दिन आप हर्षित महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी और चिंताओं से मुक्त होंगे। कोई मांगलिक आयोजन होगा। घर की किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। संतान की तबीयत खराब हो सकती है। पति-पत्नी में आपसी मेलजोल व सामंजस्य का वातावरण रहेगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें