फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 13 अगस्त: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Thu, 13 Aug 2020 05:23 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 13 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J  Q Y
आप अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता रखें। समय आपके पक्ष में है। कोर्ट कचेहरी व सरकारी मामलों में सफलता मिलेगी। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। नौकरी में महत्वपूर्ण परिणाम अनुकूल रहेगा। घर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे। 
शुभ अंक - 12 
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R 
आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज आप दिखावे से बचें। बॉस व अधिकारी की नजरों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेंगे, उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें। पति-पत्नी दोनों एक दूसरे की भावना को समझकर उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - सिल्वर 

4 of 10
number
अंक – 3
नाम अक्षर – C G L S
चिंता के कारण आर्थिक हालात हावी हो सकते हैं। पैसे की तकलीफ हो सकती है। पिता-पुत्र में आपसी अनबन रहेगी। मिले-जुले परिणाम व प्रतिफल मिलेंगे। शाम तक स्थितियां सुधरेंगी। प्रेम सम्बन्धों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। 
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T 
आज स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। हड्डियों में दर्द रह सकता है। आज आप सतर्क रहें घर में भारी नुकसान होने का अंदेशा है। यात्रा होगी लेकिन फलदायी नहीं हो सकती है। जीवनशैली व दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। जीवनसाथी का  संबंध मधुर रहेगा। 
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – बैंगनी 
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X 
आज आपका पूरा दिन बढि़या रहेगा। सरकारी काम बनेंगे। शादी योग्य व्यक्तियों के विवाह के योग बन रहे हैं। अगर व्यापार में कोई दिक्कत चल रही है तो आज उसका फैसला हो सकता है। 
शुभ अंक – 6
शुभ रंग – हरा 
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V  W
आपके विकास के रास्ते आसान रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। आपमें कुछ अलग करने की इच्छा रहेगी। मशीनरी एवं किराना व्यापारी को लाभ मिल सकता है। चोट लग सकती है या पैर से सम्बन्धित पीड़ा भी हो सकती है। 
शुभ अंक – 2 
शुभ रंग – मेजन्टा

8 of 10
number
अंक – 7
नाम अक्षर – O Z 
आज अपने मन में ईर्ष्या का भाव रहेगा, जिस कारण स्वभाव में तनाव रहेगा। आज के समय की गई यात्रा सफलतादायी रहेगी। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। सुख शांन्ति रहेगी। 
शुभ अंक - 24
शुभ रंग – लेमन

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
आज आपका मन प्रियतम से मिलने के लिए मचल रहा है। मूड रोमांटिक रहेगा। प्रेमी व जीवनसाथी के साथ समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। दैनिक व रोजमर्रा के कार्यों को सरलता से निपटायेंगे। अपनी जीवनचर्या में आवश्यक परिवर्तन लायेंगे। 
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
आज का दिन प्रेमी को विवाह का प्रस्ताव देने के लिए उपयुक्त है। जन सम्पर्क में आप माहिर हैं। नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं। आज घर के लिए  नया टीवी या कोई सामान खरीद सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई में उन्नति की राह आसान रहेगी। 
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें