फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 12 अगस्त: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Wed, 12 Aug 2020 06:47 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 12 August 2020
  • अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है।

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज के दिन मित्रों से सचेत रहें, उनसे हानि होने की सम्भावना है। आर्थिक रूप से कोई नया कार्य न करें दिन अच्छा नहीं है। व्यर्थ की बातचीत में समय ज्यादा खराब होगा। आपको प्रभावशाली व्यक्तियों का सहयोग लेना चाहिए। जिससे उन्नति हो। व्यक्तिगत परिवार खुशियों भरा रहेगा।  
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
पुराने प्रेम सम्बन्ध प्रबल होंगे। रिश्तेदारों से गलत सहयोग मिल सकती है, सावधान रहने की जरूरत है। हर विषय पर खुद विचार करें, दूसरों की सलाह महंगी पड़ सकती है। राजनीति और लेखकों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सलाह से भविष्य में सुधार आयेगा।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
सोच समझकर अपने भविष्य के बारे में फैसला करें। साझेदारी से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। संतान को समय नहीं दे पायेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। कैरियर के नजरिए से शुरू किया गया सफर विद्यार्थियों के लिये लाभप्रद होगा। नये मेहमानों का आवागमन हो सकता है। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
यात्रा भ्रमण पर जा सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। आज किसी नई व्यापार की योजना की रूपरेखा बनाएंगे। व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। पैसा गलत कामों में खर्च हो सकता है। आपके सहयोगी ज्यादा चिंतित रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करते समय अपने शब्दों को गौर से सुनें। 
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। मन प्रफुल्लित रहेगा। दिन लाभ भरा है, नया घर या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। राजनीतिक फायदा मिलेगा। अटके हुए मामले निपट सकते हैं। भागदौड़ रहेगी, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार की जरूरतों को तरजीह दे और उनके सुख दुख के भागीदार बनें। 
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आप ज्यादा स्पष्टवादी है इसलिये विचारों का विशेष ध्यान दें। आज मन मनोरंजन में ज्यादा लगेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का खतरा रहेगा। बच्चों की शिक्षा पर धन व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें नहीं तो मौसमी बीमारी की संभावना है। 
शुभ अंक – 24 
शुभ रंग – लाल 

8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
आज अपनी वाणी व क्रोध से बचें। सम्पत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। अपने शब्दों पर विचार करके दूसरों से बहसबाजी करें। आज निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें। बहुत से लोग आपकी सादगी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग – सुनहरा

9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर - F P
विद्यार्थियों के लिए दिन शिक्षाप्रद रहेगा और आज नई बातें सीखने का दिन है। कुछ युवक युवतियों का दिल टूट सकता है। प्रेम करने वाले व्यक्तियों को सावधानी बरतनी चाहिए। वैवाहिक जीवन खास रहने वाला है। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। 
शुभ अंक - 9
शुभ रंग - सिल्वर
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
प्रेम के नये सम्बन्ध बनेंगे। मोबाइल पर पार्टनर के साथ बात नहीं हो पाएंगी लेकिन भावना पक्ष प्रबल रहेगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। परिवार के सभी सदस्य आपको मान सम्मान देंगे। 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें