यूं तो लोग कहते हैं तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा लेकिन असलियत में अंक तीन बड़ा ही शुभ होता है क्योंकि इस अंक के स्वामी ग्रह गुरू हैं। गुरू ग्रह के देवता भगवान विष्णु हैं। यही वजह है कि भगवान शिव अंक तीन को बहुत शुभ मानते हैं और इनकी पूजा में तीन का बड़ा महत्व होता है।
विज्ञापन
अंक तीन से है भगवान शिव का गहरा नाता, आप भी चमका सकते हैं इनसे अपनी किस्मत
2 of 5
शिव बेलपत्र
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र चढाया जाता है। शिव जी को चढाए जाने वाले बेलपत्र की संख्या तीन को बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि तीन पत्ते त्रिदेव के और त्रिलोक के प्रतीक होते हैं।
विज्ञापन
अंक तीन से है भगवान शिव का गहरा नाता, आप भी चमका सकते हैं इनसे अपनी किस्मत
3 of 5
शिव नटराज
शास्त्रों में पूरे दिन को चार प्रहर में बांटा गया है। चार प्रहर में से भगवान शिव को तीसरा प्रहर यानी संध्या का समय बहुत प्रिय है इसे प्रदोष काल कहा जाता है। इस समय भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है।
अंक तीन से है भगवान शिव का गहरा नाता, आप भी चमका सकते हैं इनसे अपनी किस्मत
4 of 5
शिव
सभी देवी-देवताओं में एक एक महादेव ही हैं जिनके तीन नेत्र हैं जो दर्शाते हैं कि शिव का तीन से कितना गहरा नाता है।
अंक तीन से है भगवान शिव का गहरा नाता, आप भी चमका सकते हैं इनसे अपनी किस्मत
5 of 5
शिव
भगवान शिव का प्रिय अस्त्र त्रिशूल भी शिव के तीन से संबंध को दर्शाता है क्योंकि त्रिशूल ही एक मात्र अस्त्र है जिसमें तीन शूल हैं। भगवान शिव को त्रिशूल भेंट करने से शत्रु बाधा और अनजाना भय दूर होता है।