Horoscope 2022: साल 2021 में बस अब एक आखिरी महीना बचा है और साल 2022 की शुरुआत होने को है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वह अपनी बुरी आदतों और बुरी यादों को भूलकर आगे बढ़े और नए साल में नई चीजों और खुशियों के साथ एक नई शुरुआत करे। हालांकि वैसे तो पुरानी चीजों से सबक लेते हुए एक नई शुरुआत कभी भी की जा सकती है लेकिन अगर बात नव वर्ष की हो तो हर कोई बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को खुद में शामिल करने का संकल्प लेता है। ज्योतिष में भी राशियों के अनुसार, हर जातक में कुछ विशेषताएं और कुछ दोष बताए गए हैं। यदि राशि के अनुसार, खुद के भीतर की बुरी आदतों को जान लिया जाए तो नए साल में इन आदतों को दूर करके नव वर्ष में एक नई शुरुआत की जा सकती है। जानिए राशि के अनुसार कौन आपमें है कौन सी कमजोरी और बुरी आदतें।