मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023
- फोटो : amar ujala
स्वास्थ्य
मिथुन राशि के जातकों के स्वास्थ्य की बात करें तो साल 2023 की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। केतु 5वें भाव में, शनि 8वें भाव में, सूर्य 7वें भाव में और मंगल 12वें भाव में स्थित होने से आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस पूरे वर्ष में राहु-केतु की स्थिति के अनुसार पेट के रोग होने की प्रबल संभावना बनती है। इसके लिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहें और खान-पान की अच्छी आदतें रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। वर्ष की शुरुआत में जब शनि अष्टम भाव में होगा और मंगल 12वें भाव में होगा तो उस दौरान किसी प्रकार की शारीरिक क्षति, चोट या दुर्घटना, या सर्जरी की संभावनाएं हो सकती हैं। मिसाल 2023 के मध्य में बृहस्पति का 11वें भाव में गोचर और 9वें भाव में शनि की उपस्थिति अच्छे स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त करेगी