फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष में बुध ग्रह: बुध अब आ रहे हैं कुंभ राशि में, जानिए राशियों पर इनका प्रभाव

Sat, 23 Jan 2021 02:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
mercury transit
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी घटना का ज्योतिषीय गणना का मुख्य आधार सभी नौ ग्रहों की चाल, स्वभाव और प्रभाव पर निर्भर करता है। सभी नौ ग्रहों के अलग-अलग प्रभाव का जातकों पर प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको बुध ग्रह के बारे में बताने जा रहे है। ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना गया है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को वाणी का कारक ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर होते हैं। वे स्वभाव से बहुत ही संकोची होते हैं। यह अपनी बात को सबके सामने नहीं रख पाते हैं। वाणी से ये अक्सर कटु वचन बोलेते हैं जिसकी वजह से अक्सर इनके कार्य  बिगड़ जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
mercury transit
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
 बुध ग्रह को वाणी, बुद्धि, तर्क-वितर्क और मित्र का कारक माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र ग्रह होते हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध ग्रह लग्न भाव के होते हैं वह व्यक्ति आकर्षक और स्वभाव से तर्कसंगत और कुशल वक्ता होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुध को सूर्य के समान तेजस्वी दिव्य पीतांबरधारी, संपूर्ण आभूषणों से विभूषित, अर्थशास्त्रों के ज्ञाता, उत्कृष्ट बुद्धि संपन्न, मधुर वाणी बोलने वाले महान गणितज्ञ माना गया है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीचराशिगत संज्ञक तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं।  सूर्यदेव के साथ इनकी युति होने से बुधादित्य योग बनता है।
विज्ञापन

3 of 5
astrology
25 जनवरी से बुध कुंभ राशि में करेंगे भ्रमण 
 बुध मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 25 जनवरी की शाम 4 बजकर 53 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव....

मेष राशि- बुध का गोचर करना आपके लिए अनुकूल फल देने वाला सिद्ध होगा।

वृषभ राशि- बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी।

मिथुन राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। 

कर्क राशि- कई तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 5
राशि
सिंह राशि- शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि- काम में बाधाएं आएंगी। समय पर कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पाएगा।

तुला राशि - बुध आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक राशि- जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी संकल्प पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
धनु राशि- आपके लिए बुध अनुकूल प्रभाव डालेंगे। जो जातक नौकरी में हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा।

मकर राशि- धन भाव में बुध का गोचर नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि- व्यापारियों के लिए बुध का गोचर अति अनुकूल रहेगा। शीर्ष अधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और उनसे लाभ भी होगा। 

मीन राशि-  खर्चे अधिक होने की संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें